1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रॉकेट हमले के बाद इजराइली फाइटर जेट ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हवाई अटैक

रॉकेट हमले के बाद इजराइली फाइटर जेट ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हवाई अटैक

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 13, 2023 10:55 am IST,  Updated : Feb 13, 2023 02:54 pm IST

इजराइल की सेना ने कहा कि इस हमले में एक भूमिगत रॉकेट निर्माण परिसर को निशाना बनाया गया है जिसका संचालन हमास कर रहा था। गाजा पर आतंकी संगठन हमास का शासन है। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रॉकेट हमले के बाद इजराइली फाइटर जेट ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हवाई अटैक- India TV Hindi
रॉकेट हमले के बाद इजराइली फाइटर जेट ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हवाई अटैक Image Source : FILE

फिलिस्तीन के तटीय क्षेत्र गाजा पट्टी में इजराइल के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को तड़के उग्रवादियों के ठिकानों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले शनिवार की शाम को फिलिस्तीनी उग्रवादियों ने दक्षिणी इजराइल की ओर रॉकेट से हमला किया था, हालांकि इजराइल वायु रक्षा प्रणाली ने इस रॉकेट को हवा में ही मार गिराया। 

इजराइल की सेना ने कहा कि इस हमले में एक भूमिगत रॉकेट निर्माण परिसर को निशाना बनाया गया है जिसका संचालन हमास कर रहा था। गाजा पर आतंकी संगठन हमास का शासन है। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

इससे पहले इजराइली सेना द्वारा पिछले दिनों वेस्ट बैंक के टकराव वाले क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की गई गोलीबारी में 60 वर्ष की एक महिला सहित कम से कम नौ फिलिस्तीन मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। यह जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। वहीं, इजराइली सेना ने एक अलग घटना में 22 वर्ष के एक फिलिस्तीनी  को गोली मार दी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने आशंका जताई थी कि फिलिस्तीन इजराइल के साथ सुरक्षा समन्वय रोक देंगे। इस्लामी चरमपंथियों को काबू करने के साझा प्रयास में दोनों पक्ष सुरक्षा संबंध रखते हैं। यह संघर्ष उस समय हुआ जब इजराइली सेना ने जेनिन शरणार्थी शिविर में दिन के समय एक अभियान चलाया। इजराइली सेना ने कहा कि उक्त अभियान इजराइलियों के खिलाफ एक आसन्न हमले को रोकने के लिए था। 

Also Read:

हत्या की आशंका से छिपे पुतिन, हर ओर कार्यक्रमों में घूम रहे प्लास्टिक सर्जरी वाले हमशक्ल, पूर्व अधिकारी का दावा

तुर्की में भूकंप से दोस्त बन गए दो दुश्मन देश, कभी थे जंग की कगार पर, जानिए इनके संबंधों ताना-बाना

दक्षिण चीन सागर में 'ड्रैगन' की फिर दादागिरी, लेजर लाइट से फिलीपींस के चालक दल को किया परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश