1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हत्या की आशंका से छिपे पुतिन, हर ओर कार्यक्रमों में घूम रहे प्लास्टिक सर्जरी वाले हमशक्ल, पूर्व अधिकारी का दावा

हत्या की आशंका से छिपे पुतिन, हर ओर कार्यक्रमों में घूम रहे प्लास्टिक सर्जरी वाले हमशक्ल, पूर्व अधिकारी का दावा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 13, 2023 07:57 am IST,  Updated : Feb 13, 2023 08:21 am IST

यूक्रेन की सेना और विदेशी खुफिया विभाग के एक पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वालेरी कोंद्रतियुक ने दावा किया कि पुतिन आजकल सार्वजनिक कार्यक्रमों या बैठकों में जाने के लिए अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असली पुतिन भी कभी-कभी दिखते हैं।

हत्या की आशंका से छिपे पुतिन- India TV Hindi
हत्या की आशंका से छिपे पुतिन Image Source : PTI

रूस और यूक्रेन की जंग को एक साल होने वाला है। इसी बीच यूक्रेन के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हत्या का डर सता रहा है। इस कारण पुतिन अपने हमशक्लों या बॉडी डबल का उपयोग कर रहे हैं। यूक्रेन की सेना और विदेशी खुफिया विभाग के एक पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वालेरी कोंद्रतियुक ने पुतिन को एक 'सनकी' करार देते हुए कहा कि वे अपनी सिक्योरिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने यूक्रेन की मीडिया को बताया कि वे कठपुतलियों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

पुतिन हमशक्ल का कर रहे उपयोग

52 साल के कोंद्रतियुक ने कहा कि एक व्यक्ति जो इतना लंबे समय से सत्ता में रहा है वह अपनी सुरक्षा के लिए उपाय करेगा। उन्होंने दावा किया कि पुतिन आजकल सार्वजनिक कार्यक्रमों या बैठकों में जाने के लिए अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असली पुतिन भी कभी-कभी दिखते हैं। आमतौर पर वह तब दिखते हैं जब रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ एक बड़ी मेज पर बैठे हों।

कार्यक्रमों में जा रहा हमशक्ल!

कोंद्रतियुक का दावा है कि जब भी पुतिन कुछ कार्यक्रमों, पुरस्कारों में लोगों के पास खड़े होते हैं तो वहां एक बॉडी डबल होता है। हत्या के प्रयासों के बचने के लिए ऐसा किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस पर पुतिन की जगह कोई हमशक्ल राज कर रहा है? इसे लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है।

पुतिन के पास कितने बॉडी डबल

यह पूछे जाने पर कि पुतिन के पास कितने हमशक्ल हैं? इस पर उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई। लेकिन उन्होंने कहा कि इनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है, ताकि यह पुतिन की तरह लगें। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुतिन सुदूर उप-आर्कटिक के एक इलाके में दौरा करने गए थे। लेकिन यहां पत्रकारों को उन्हें देखने नहीं दिया गया। जिन पत्रकारों ने कोशिश की उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Also Read:

अजीत डोभाल की रूस यात्रा पर पाकिस्तान में मची खलबली, पढ़िए क्या है पूरा मामला?

बस थोड़ा सा इंतजार...! कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 और चीते, इस देश से आएंगे MP 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश