1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सेना को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, गाजा के अस्पताल से पकड़े गए हमास के 100 आतंकी

इजरायली सेना को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, गाजा के अस्पताल से पकड़े गए हमास के 100 आतंकी

 Published : Oct 28, 2024 06:26 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 06:26 pm IST

इजरायल की सेना का गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है। इस बीच गाजा के एक अस्पताल से इजरायल की सेना ने हसाम के 100 आतंकियों को पकड़ा है।

Israel Defense Forces- India TV Hindi
Israel Defense Forces Image Source : FILE AP

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ जंग लड़ रही इजरायली सेना को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सुरक्षा बल की तरफ से सोमवार को बताया गया कि इजरायली सैनिकों ने उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में छापेमारी के दौरान लगभग 100 संदिग्ध हमास आतंकवादियों को पकड़ा है। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और हमास ने अस्पताल में किसी भी आतंकवादी की मौजूदगी से इनकार किया है। इस अस्पताल पर इजरायली सेना ने बीते सप्ताह शुक्रवार को धावा बोला था। 

पकड़े गए आतंकी

इजरायली सेना ने कहा, "सैनिकों ने परिसर से लगभग 100 आतंकवादियों को पकड़ा, जिनमें वो आतंकवादी भी शामिल हैं जिन्होंने नागरिकों को निकालने के दौरान भागने का प्रयास किया था। अस्पताल के अंदर उन्हें हथियार, आतंकी फंड और खुफिया दस्तावेज मिले हैं।"

इतने लोगों की हो चुकी है मौत

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, गाजा में फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमास और इजरायल के बीच एक साल से जारी जंग में 43,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

हमास के आतंकियों ने किया था हमला

इजरायल और हमास के बीच जंग को एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। फिलहाल, जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायल और हमास के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब बीते साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। हमास के आतंकियों ने हमला कर करीब 1200 इजरायली नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायल ने पलटवार करते हुए गाजा में भीषण बामबारी की है, जो लगातार जारी है। इजरायली हमलों की वजह से गाजा का 75 फीसद इंफ्रास्ट्रक्चर मलबे में तब्दील हो गया है। हालात बेहद भयावह हैं। गाजा के लोग पानी, खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: लश्कर-ए-इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक, फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

शर्मनाक! भारत में खत्म हुई जो बीमारी पाकिस्तान में बनी महामारी, अब नींद से जागी शरीफ सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश