1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जैश आतंकी मसूद कर रहा बहकी-बहकी बातें, खुद को बताया एलन मस्क और मार्क ज़ुकरबर्ग से अमीर, बोला- 'जिहाद के लिए...'

जैश आतंकी मसूद कर रहा बहकी-बहकी बातें, खुद को बताया एलन मस्क और मार्क ज़ुकरबर्ग से अमीर, बोला- 'जिहाद के लिए...'

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Amit Mishra
 Published : Nov 17, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 01:24 pm IST

पाकिस्तान की गोद में बैठा जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। मसूद अजहर का अब एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वो बहकी-बहकी बातें कह रहा है।

Jaish-e-Mohammed Chief Masood Azhar- India TV Hindi
Jaish-e-Mohammed Chief Masood Azhar Image Source : PTI

Jaish-e-Mohammed Chief Masood Azhar Audio: भारत के ऑपरेशन सिंदूर का झटका ऐसा लगा है कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर अब भी सदमे से उबर नहीं सका है। जैश सरगना मसूद अजहर का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उसने खुद को विश्व का सबसे रईस इंसान बताया है। मसूद अजहर का कहना है कि वो एलन मास्क और मार्क ज़ुकरबर्ग से भी ज्यादा अमीर है। आतंकी ने यह भी दावा किया कि उसने जिहाद के लिए जो कुछ भी मांगा उसे मिला है। 

जैश आतंकी मसूद अजहर का ऑडियो

जैश आतंकी मसूद अजहर का कहना है कि असलहे और बंदूकें खरीदने के लिए उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उसने यह भी कहा कि जिहाद के लिए उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार

दिल्ली ब्लास्ट में सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर मोहम्मद जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। अफगानिस्तान में बैठा जैश का कमांडर इसे ऑपरेट कर रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है।

पहले भी सामने आया था ऑडियो

हाल ही में मसूद अजहर का एक और ऑडियो सामने आया था जिसमें आतंकी महिलाओं को जन्नत भेजने के नाम पर बरगला रहा था। रिकॉर्डिंग से जमात-उल-मोमिनत नाम के नए महिला जिहाद ब्रिगेड को लेकर बड़े खुलासे हुए था। इससे साफ पता चला था महिलाओं को आंतकी ट्रेनिंग देने, उन्हें तैनात करने के लिए आतंकी मसूद किस तरह की प्लानिंग कर रहा है। 

महिलाओं को देगा आतंकी ट्रेनिंग

बहावलपुर के मरकज उस्मान ओ अली में अपनी तकरीर के दौरान मसूद अजहर बता रहा था कि कैसे महिलाओं को जिहाद के लिए भर्ती किया जाएगा। कैसे उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और कैसे उनका उपयोग किया जाएगा। आतंकी कहता है कि जिस तरह पुरुष आतंकियों को 15 दिनों के "दौरा-ए-तरबियत" नाम के कोर्स से गुजरना पड़ता है, उसी तरह जमात-उल-मोमिनत में शामिल होने वाली महिलाओं को "दौरा-ए-तस्किया" नाम का कोर्स करना होगा।

'कब्र से सीधे जन्नत जाएगी महिला आतंकी'

रिकॉर्डिंग में आतंकी अजहर कहता है कि जमात-उल-मोमिनत में शामिल होने वाली कोई भी महिला "मरने के बाद अपनी कब्र से सीधे जन्नत जाएगी।" उसने बताया कि पहला कोर्स पूरा करने वाली महिलाएं "दौरा-अयात-उल-निसा" नाम के दूसरे चरण में जाएंगी, जहां उन्हें सिखाया जाएगा कि कैसे इस्लामी ग्रंथ "महिलाओं को जिहाद करने का निर्देश देते हैं।"

यह भी पढ़ें:

सऊदी अरब में हुआ भीषण सड़क हादसा, 42 भारतीय यात्रियों की मौत; हेल्पलाइन नंबर जारी

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर हुआ विस्फोट, ट्रेन पर रॉकेट भी दागे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश