1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी की बैक टू बैक मीटिंग से बुरी तरह डरा पाकिस्तान, इन शहरों में लगाया सायरन सिस्टम

पीएम मोदी की बैक टू बैक मीटिंग से बुरी तरह डरा पाकिस्तान, इन शहरों में लगाया सायरन सिस्टम

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 01, 2025 09:10 pm IST,  Updated : May 01, 2025 09:42 pm IST

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने सिविल डिफेंस अधिकारियों को सायरन की उचित जगह, नियमित निगरानी और परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

इस्लामाबादः पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम तक पहुंच गया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैक टू बैक मीटिंग से पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया है। भारत के संभावित हमले से डरा पाकिस्तान अपने नागरिकों को हवाई हमलों या अन्य आपात स्थिति से अलर्ट करने के लिए सायरन सिस्टम लगवा रहा है। 

29 जिलों में लगाया जा रहा है सायरन सिस्टम 

ताजा जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 29 जिलों में आधुनिक इलेक्ट्रिक सायरन सिस्टम जा रहा है। खबर लिखने तक खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में 1122 बिल्डिंग में सायरन सिस्टम लगाया जा चुका है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सायरन सिस्टम लगाया जा रहा है। 

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने जारी किए हैं ये आदेश

दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर नागरिकों को संभावित खतरों से बचाने के लिए 29 जिलों में आधुनिक इलेक्ट्रिक सायरन सिस्टम लगाने की पहल की है। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के एक आधिकारिक निर्देश के अनुसार, उपायुक्तों और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों को तुरंत सायरन लगाने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। सायरन का उद्देश्य हवाई हमलों की स्थिति में जनता को समय पर अलर्ट प्रदान करना है, जिससे नागरिक सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।

सायरन लगाने के लिए खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र
Image Source : INDIA TVसायरन लगाने के लिए खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र

इन जिलों और शहरों में लगाए जा रहे हैं सायरन

एबटाबाद और मर्दन जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों को उनकी बड़ी आबादी के कारण कम से कम चार सायरन लगाने का निर्देश दिया गया है। तत्काल तैनाती के लिए जिला प्रशासनों को 50 से अधिक आधुनिक इलेक्ट्रिक सायरन पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। आधिकारिक पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि वर्तमान के कारण सायरन लगाना जरुरी हो गया है।

बताया जा रहा है कि पेशावर, स्वात, डेरा इस्माइल खान, बन्नू, मलकंद, चारसद्दा, कोहाट, नौशेरा, दक्षिण वजीरिस्तान, बाजौर, खैबर और ओरकजई जैसे जिलों, शहरों और कस्बों में रणनीतिक रूप से सायरन लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रणाली खतरों के सामने समय पर अलर्ट जारी करके लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने कार्रवाई के लिए पूरी तरह से खुली छूट दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश