1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया पर निकाली भड़ास, उड़ाया मजाक; जानें क्या कह दिया

किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया पर निकाली भड़ास, उड़ाया मजाक; जानें क्या कह दिया

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 14, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Aug 14, 2025 12:39 pm IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और उसके सहयोगी दक्षिण कोरिया को लेकर सख्त बयान दिया है। किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए मजाक उड़ाया है।

त्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग- India TV Hindi
त्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनातनी से पूरी दुनिया वाकिफ है। दोनों देशों के बीच मतभेद और विवाद काफी गहरे हैं। दोनों ही देशों की ओर से बॉर्डर पर हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है। कभी उत्तर कोरिया के सैनिक दक्षिण कोरिया में घुस जाते हैं तो कभी दोनों देश बॉर्डर पर बड़े-बड़े लाउडस्पीकर के जरिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करते हैं। इस बीच हाल ही में दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया था कि वह सीमा से लाउडस्पीकर हटा रहा है जिससे उत्तर कोरिया के साथ हालात को सामान्य किया जा सके।

किम यो जोंग ने क्या कहा?

इस पूरी कवायद के बीच, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के इस दावे को खारिज कर दिया कि उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई सीमा के पास से अपने कुछ लाउडस्पीकर हटा लिए हैं। किम यो जोंग ने सियोल सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अब भी युद्ध से विभाजित दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद लगाए बैठी है। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने क्या कहा था?

दक्षिण कोरिया की सेना ने हाल ही में कहा था कि उसने उत्तर कोरिया को कुछ लाउडस्पीकर हटाते हुए देखा है। इससे कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने तनाव कम करने के प्रयास में सीमा पर लगाए गए अपने लाउडस्पीकर हटा दिए थे। ये लाउडस्पीकर पहले सीमा पार उत्तर कोरिया विरोधी प्रचार सामग्री प्रसारित करने के लिए उपयोग किए जाते थे। 

'वार्ता में नहीं है प्योंगयांग की रुचि'

किम यो जोंग ने फिर इस बात को दोहराया है कि प्योंगयांग की अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ लंबे समय से रुकी बातचीत को फिर शुरू करने में फिलहाल कोई रुचि नहीं है। उन्होंने इसके लिए वॉशिंगटन और सियोल के बीच होने वाले आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास का हवाला दिया, जिसे उत्तर कोरिया अपने प्रति शत्रुता के रूप में देखता है। 

'बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए'

किम के बयान के बारे में पूछे जाने पर दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल ली सुंग जून ने कहा कि सेना ने उत्तर कोरिया के कुछ लाउडस्पीकर हटाने की पुष्टि की है। कर्नल ली ने आगाह किया है कि राजनीतिक मकसद वाले उत्तर कोरिया के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। (एपी)

यह भी पढ़ें:

जो बाइडेन के बेटे हंटर ने कही ऐसी बात कि ट्रंप की पत्नी हो गईं 'लाल', दे डाली धमकी

पाकिस्तान में आजादी का जश्न मनाने के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत घायल हुए 60 से अधिक लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश