1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन की दहशत में जी रहा है दक्षिण कोरिया, तानाशाह के खिलाफ बोलने पर रोक

किम जोंग उन की दहशत में जी रहा है दक्षिण कोरिया, तानाशाह के खिलाफ बोलने पर रोक

 Published : Oct 02, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 07:35 pm IST

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन की दहशत कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ प्रदर्शन उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश भी अपने देश में नहीं होने देते हैं।

Kim Jong Un- India TV Hindi
Kim Jong Un Image Source : AP

Highlights

  • किम जोंग उन की दहशत में जी रहा है दक्षिण कोरिया
  • तानाशाह के खिलाफ बोलने पर रोक
  • किम जोंग उन ने दी है धमकी

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन की दहशत कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ प्रदर्शन उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश भी अपने देश में नहीं होने देते हैं। दरअसल, उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में कुछ नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने उत्तर कोरिया की सीमा के पास किम जोंग उन के खिलाफ नारे लिखे हुए गुब्बारे उड़ाने की कोशिश की तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। दक्षिण कोरिया ने लोगों से प्योंगयांग के खिलाफ अभियान नहीं चलाने की अपील की है, क्योंकि उत्तर कोरिया ने ऐसी गतिविधियों के लिए जवाबी हमले की धमकी दी है।

उत्तर कोरिया की सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले पार्क सांग-हाक नामक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने और उनके समूह ने शनिवार रात दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती शहर पाजू के एक इलाके से करीब आठ गुब्बारे उड़ाये, तभी वहां कुछ पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को बाकी के बचे हुए 12 गुब्बारे उड़ाने से रोक दिया। इन गुब्बारों पर उत्तर कोरिया की सरकार और उसके शासक किम जोंग उन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। पार्क सांग-हाक ने कहा कि पुलिस ने उनकी कुछ सामग्रियों को जब्त कर लिया।

मौत से भी डराता है तानाशाह

उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार को लेकर निर्धारित किए गए सिद्धांत ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस देश ने स्पष्ट कहा है कि अगर इनके नेता किम जोंग उन को मार दिया जाता है, तो उत्तर कोरिया बिना चेतावनी दिए परमाणु मिसाइल लॉन्च करेगा। ऐसा पहली बार है, जब इस देश ने कहा है कि अगर उसके नेता पर हमला होता है, तो वह भी हमला करने का अधिकार रखता है। किम जोंग उन के इन कानून को संसद ने पास कर दिया है। जिसके बाद अगर उत्तर कोरिया को लगता है कि विदेशी हथियार देश के रणनीतिक लक्ष्यों या फिर देश के नेता को निशाना बनाते हैं, तो वह उससे पहले ही उस पर परमाणु हमला कर सकता है। 

इससे कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने अपील करते हुए कहा था कि अगर उत्तर करोया अपने परमाणु हथियारों को त्याग दे, तो वह उसे बड़ा आर्थिक पैकेज देने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को ही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम को कभी बंद नहीं करेगा, क्योंकि उसे अमेरिका का प्रतिरोध करने के लिए इसकी जरूरत है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा था, किम ने आरोप लगाया कि अमेरिका उत्तर कोरिया की सुरक्षा को कमजोर करने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश