1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Kim Jong Un: अमेरिका और दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन ने धमकाया, कहा- परमाणु हथियारों से मिलेगा जवाब

Kim Jong Un: अमेरिका और दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन ने धमकाया, कहा- परमाणु हथियारों से मिलेगा जवाब

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 28, 2022 10:09 am IST,  Updated : Jul 28, 2022 10:09 am IST

Kim Jong Un: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने धमकी दी है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित सैन्य संघर्षों में अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने को तैयार हैं।

Kim Jong Un- India TV Hindi
Kim Jong Un Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी धमकी
  • संभावित सैन्य संघर्षों में परमाणु हथियारों करेंगे इस्तेमाल: किम जोंग
  • देश की परमाणु युद्ध क्षमता भी पूरी तरह तैयार है: किम जोंग

Kim Jong Un: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने धमकी दी है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित सैन्य संघर्षों में अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने को तैयार हैं। किम ने दावा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी कोरियाई प्रायद्वीप को युद्ध की कगार पर धकेल रहे हैं। किम ने 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 69वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इस भाषण का उद्देश्य महामारी से संबंधित आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे देश में आंतरिक एकता को बढ़ावा देना है। कुछ जानकारों का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया की धमकियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि दोनों सहयोगी देश अपने सैन्य अभ्यास को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, जिसे उत्तर कोरिया आक्रमण के अभ्यास के तौर पर देखता है।

देश की परमाणु युद्ध क्षमता पूरी तरह तैयार है: किम जोंग 

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम ने बुधवार को भाषण में कहा, ''हमारे सशस्त्र बल किसी भी संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमारे देश की परमाणु युद्ध क्षमता भी पूरी तरह तैयार है।'' उन्होंने अमेरिका पर अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को न्यायसंगत ठहराने के लिए उत्तर कोरिया की खराब तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास अमेरिका के दोहरे मानदंड के प्रतीक हैं। क्योंकि वह उत्तर कोरिया की नियमित सैन्य गतिविधियों को उकसावे या धमकियों के तौर पर दिखाता है। 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर लगाया ये आरोप 

दरअसल, वह उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के संदर्भ में बात कर रहे थे। किम ने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून सुक यिओल को उन्मादी बताया, जो पूर्व के दक्षिण कोरियाई नेताओं से भी आगे निकल गए हैं और कहा कि यून की रूढ़िवादी सरकार का नेतृत्व 'गुंडे' कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश