1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लेबनान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हुई थी गोलीबारी, पकड़ा गया एक बंदूकधारी

लेबनान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हुई थी गोलीबारी, पकड़ा गया एक बंदूकधारी

 Published : Jun 06, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 02:50 pm IST

लेबनान की राजधानी बेरूत के पास अमेरिकी दूतावास पर हमले के मामले में एक बंदूकधारी को लेबनानी सैनिकों ने पकड़ लिया है। इस हमले कि जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

hooting near US Embassy in Beirut- India TV Hindi
hooting near US Embassy in Beirut Image Source : AP

औकर: बेरूत के निकट अमेरिकी दूतावास पर हमला करने वाले एक बंदूकधारी को लेबनानी सैनिकों ने पकड़ लिया है। सैन्य और दूतावास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बुधवार सुबह हुए हमले में दूतावास का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। यहां हिजबुल्ला आतंकवादियों और इजराइली सैनिकों के बीच महीनों से चल रहे युद्ध की वजह से राजनीतिक गतिरोध और आर्थिक संकट पैदा हुआ है। इसके कारण सीमा के आसपास से हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। 

सुनाई दी गोलियों की आवाज 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि दोनों ओर से मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक जारी रही। परिसर के पास एक गैस स्टेशन पर काम करने वाले जो अब्दो ने कहा कि उसने सुबह काम करते समय ‘‘लगभग 15 से 20 गोलियों की आवाजें सुनी।’’ उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘हम यह देखने के लिए भागे कि क्या हो रहा है लेकिन सेना ने हमें ऊपर जाने से रोक दिया।’’ 

किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी 

लेबनानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसमें खून से लथपथ हमलावर को काले रंग के वस्त्र पहने हुए दिखाया गया है। उसके वस्त्र पर अरबी भाषा में "इस्लामिक स्टेट" और "आई" और "एस" लिखा हुआ है। फिलहाल, इस्लामिक स्टेट या किसी अन्य समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध को पेट और पैर में गोली मारी गई, उसे बेरूत के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

तालिबान ने दिखाया अब अपना असली चेहरा, अफगान महिलाओं व लोगों पर सरेआम बरसाए कोड़े

इजराइल ने स्कूल के अंदर 'हमास के एक अड्डे' पर बरसाए बम, 39 की मौत; दर्जनों लोग हुए घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश