1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मैक्रो, पुतिन ने दी आजादी के जश्न की बधाई, जानिए दुनिया के किन बड़े नेताओं के आए शुभकामना संदेश?

मैक्रो, पुतिन ने दी आजादी के जश्न की बधाई, जानिए दुनिया के किन बड़े नेताओं के आए शुभकामना संदेश?

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 15, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Aug 15, 2023 02:05 pm IST

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर के देशों से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई देशों के शीर्ष नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

मैक्रो, पुतिन ने दी आजादी के जश्न की बधाई, जानिए दुनिया के किन बड़े नेताओं के आए शुभकामना संदेश?- India TV Hindi
मैक्रो, पुतिन ने दी आजादी के जश्न की बधाई, जानिए दुनिया के किन बड़े नेताओं के आए शुभकामना संदेश? Image Source : FILE

India Independence Day: भारत आज अपनी आजादी का 77वां दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर दुनिया के देशों की नजर भारत पर रही है। आज भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। जानिए किन किन देशों के शीर्ष नेताओं से भारत को बधाई संदेश प्राप्त हुए?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया यह संदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा की। उन्होंने भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। कहा कि एक महीने पहले पेरिस में मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और मैंने साल 2047 यानी भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक नई भारत-फ्रांसीसी महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की हैं। भारत हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।

पुतिन ने भारत को दी बधाई, कही ये बात

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से सफलता हासिल की है। भारत को विश्व पटल पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है

नेपाल के पीएम, इजराइल के राष्ट्रपति ने दी बधाई

इसके अलावा, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारी मित्रता और सहयोग निरंतर मजबूत और समृद्ध होता रहे। तुर्किस्तान सरकार ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उसने कहा कि हम दोनों देशों के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काम करते हैं। इसलिए हम अपने बीच मित्रता और सहयोग के संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने उठाया तिरंगे-थीम वाले व्यंजनों का आनंद

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले उच्चायोग के सहकर्मी भारत के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। उन्होंने तिरंगे-थीम वाले ऑस्ट्रेलियाई व्यंजनों के साथ सुबह की चाय का आनंद लिया। ऑस्ट्रलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मैंने मार्च में भारत की यात्रा की थी, उस दौरान महसूस किया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत संबंध हैं। इसे दोनों देशों के लोगों के बीच भी देखा और महसूस किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा लक्ष्य है कि दोनों देशों के बीच आने वाले समय में संबंध और गहरे हों। 

 भारत के पास जश्न मनाने का मकसद: सिंगापुर

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र के पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में भारत के भागीदार होने पर गर्व है। वह अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश