1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Video: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर कैसे हुआ भीषण बम विस्फोट, देखें जिसमें हुई 24 लोगों की मौत

Video: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर कैसे हुआ भीषण बम विस्फोट, देखें जिसमें हुई 24 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 09, 2024 10:49 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 05:46 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक रेलवे स्टेशन पर भीषण बम विस्फोट होने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट के दौरान का दृश्य। - India TV Hindi
पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट के दौरान का दृश्य। Image Source : X

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में भीषण बम विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है। इस घटन में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 15 सैनिक भी शामिल हैं। जबकि 46 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान के क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास यह बम विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। स्टेशन पर धमाके के वक्त भीड़ सामान्य थी। बावजूद हताहतों की संख्या अधिक होने का जोखिम है।

धमाके की सूचना पर पुलिस और बचाव कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया और अतिरिक्त डॉक्टरों व सहायक कर्मचारियों को घायलों के इलाज के लिए बुलाया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जाफ़र एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची थी। घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने की घटना की निंदा

कार्यवाहक राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने इस घातक घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन थे, जिन्होंने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। गिलानी ने आतंकवाद के समूल नाश के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया। इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित अधिकारियों को घातक घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रांत से आतंकवाद के संकट को खत्म करने का संकल्प दोहराया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश