1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज पर भीषण ड्रोन हमले के बाद लगी आग, सऊदी अरब से जा रहा था मेंगलुरु; 20 भारतीय थे सवार

हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज पर भीषण ड्रोन हमले के बाद लगी आग, सऊदी अरब से जा रहा था मेंगलुरु; 20 भारतीय थे सवार

 Published : Dec 23, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Dec 23, 2023 05:48 pm IST

हिंद महासागर में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यापारिक जहाज पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। यह व्यापारिक जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से भारत के मेंगलुरु की ओर कच्चा तेल लेकर जा रहा था। हमले के बाद जहाज में तेज विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई। चालक दलों में 20 भारतीय थे, जो सुरक्षित हैं।

हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज पर हमले के बाद मदद का जाती भारतीय नौसेना।- India TV Hindi
हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज पर हमले के बाद मदद का जाती भारतीय नौसेना। Image Source : ANI

हिंद महासागर में सऊदी अरब से मेंगलुरु जा रहे एक व्यापारिक जहाज पर भीषण ड्रोन हमले की खबर सामने आ रही है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ड्रोन सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत के मेंगलुरु बंदरगाह की ओर जा रहा था। इसके चालक दलों में 20 भारतीय शामिल थे। घटना के बाद भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत मदद के लिए हिंदमहासागर में व्यापारिक जहाज की ओर रवाना हो गया है। घटना शनिवार को उस वक्त संज्ञान में आई जब, अचानक अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई।

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इस ड्रोन हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं। घटना के बाद अब मदद को एक भारतीय तटरक्षक जहाज उस व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है, जिसपर हमला हुआ है। यह जहाज भारत के पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। जानकारी के अनुसार यह कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मेंगलुरु की ओर जा रहा था।

आग पर पाया गया काबू, क्रू मेंबर सुरक्षित

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि तटरक्षक जहाज, आईसीजीएस विक्रम भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गश्त कर रहा था। अब उसको संकट में फंसे व्यापारी जहाज की ओर जाने के लिए निर्देशित किया गया है। तटरक्षक पोत ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग तो बुझ गई है, लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है। क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यह घटना सोमवार को अपहृत माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को भारतीय नौसेना द्वारा निकालने में मदद करने के कुछ दिनों बाद हुई है। यह बताया गया था कि अरब सागर में छह "समुद्री डाकू" अवैध रूप से एमवी रुएन जहाज पर चढ़ गए थे।

यह भी पढ़ें

गाजा को लेकर UNSC ने स्वीकार किया UAE का ये प्रस्ताव, गदगद हुए फिलिस्तीनी

अमेरिका के हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ पर एक्शन में भारत, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश