1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी की टिप्पणी, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब; लगा दी क्लास

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी की टिप्पणी, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब; लगा दी क्लास

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 23, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 04:57 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भारत ने जर्मनी की क्लास लगा दजी है। ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि जर्मनी ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की है।

एस जयशंकर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
एस जयशंकर (फाइल फोटो) Image Source : AP

भारत ने शनिवार को जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन दूत जॉर्ज एनजवीलर को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने तलब किया और बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी भारत की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है। मंत्रालय ने कहा कि कोई भी ‘पूर्वाग्रह वाली पूर्वधारणा’ बनाना गलत है। 

जर्मन अधिकारी की टिप्पणी 

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का संज्ञान लिया था। जर्मन अधिकारी ने कहा था, ‘‘हमारा मानना है और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े मानक और मूलभूत लोकतांत्रिक सिद्धांत भी इस मामले में लागू होंगे।’’

क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता  

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली में जर्मनी के दूतावास के उप प्रमुख को आज तलब किया गया और हमारे आंतरिक मामलों पर उनके विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी पर भारत के कड़े विरोध से अवगत कराया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह की टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमतर करने के रूप में देखते हैं।’’ 

'कानून अपना काम करेगा'

जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत एक जीवंत और कानून का शासन वाला मजबूत लोकतंत्र है। जैसा कि देश में और लोकतांत्रिक दुनिया में अन्य जगहों पर सभी कानूनी मामलों में होता है, कानून इस मामले में अपना काम करेगा। इस बारे में पूर्वाग्रह वाली पूर्वधारणाएं बिल्कुल अवांछित हैं।’’ 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को संकट से उबारने के लिए राष्ट्रपति जरदारी से सुझाया फॉर्मूला, सियासी दलों से की ये अपील

रूस के आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या पहुंची 115 के पार, 15 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश