1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Middle East War LIVE: 'ईरान और उसके समर्थक रोकें खाड़ी देशों पर हमले', अरब देशों ने की अपील
  Live Now

Middle East War LIVE: 'ईरान और उसके समर्थक रोकें खाड़ी देशों पर हमले', अरब देशों ने की अपील

 Edited By: Vinay Trivedi
 Updated : Mar 26, 2026 10:26 am IST

Iran Israel War Live: पश्चिम एशिया में Iran से जारी Israel और अमेरिका की जंग का कूटनीति समाधान मुश्किल नजर आ रहा है। इस बीच, अरब देशों ने ईरान और उसके समर्थित गुटों से अपील की है कि खाड़ी के देशों पर होने वाले हमले रुकने चाहिए।

iran israel war- India TV Hindi
ईरान में ऑयल स्टोरेज पर हमले के बाद धुआं निकलता हुआ दिखा। Image Source : AP

Iran US War Live: मध्य-पूर्व में जारी टेंशन के बीच आज (गुरुवार को) घटनाक्रम तेजी से बदलते दिख रहे हैं। Iran ने अमेरिका के Ceasefire प्रस्ताव को खारिज करते हुए अपना ही काउंटर प्रस्ताव United States को ऑफर कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की राह आसान बिल्कुल भी नहीं है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान अब भी अमेरिका के साथ डील की कोशिश कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरानी लीडरशिप समझौता करना चाहती है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं और आंतरिक दबाव की वजह से वह खुलकर सामने नहीं आ पा रही है।

इस बीच, खाड़ी के देशों ने ईरान और उसके समर्थित गुटों से खाड़ी देशों पर हमले रोकने की अपील की। दूसरी तरफ, जमीनी हालात भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल के कई शहरों, खासकर तेल अवीव और मध्य के क्षेत्रों में आज भी सायरन बजते सुनाई दिए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अटैक लेबनान के हिज्बुल्लाह की तरफ से दागे गए रॉकेट्स का हो सकता है। गनीमत रही कि इस हमले में अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।

उधर गल्फ में भी हालात ठीक नहीं हैं। बहरीन ने राजधानी मनामा के मुहर्रक में आग लगने की घटना हुई है। मुहर्रक इलाका बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। अफसरों के मुताबिक, आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

इन ताजा घटनाओं से यह साफ है कि इलाके में सैन्य और कूटनीतिक दोनों लेवल पर अस्थिरता बनी हुई है। एक तरफ जहां सीजफायर को लेकर मतभेद गहरे होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हमलों का सिलसिला भी जारी है। आने वाले वक्त में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या बातचीत से कोई हल निकल पाता है या हालात और बिगड़ेंगे। पश्चिम एशिया में जारी जंग से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।

Live updates :Middle East War LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 10:26 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान द्वारा अमेरिका के F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराने का VIDEO आया सामने

    ईरान ने बुधवार को अमेरिका के F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया था। हालांकि अमेरिका इससे इनकार कर रहा है, लेकिन अब इसका एक वीडियो भी सामने आ गया है, जो अमेरिका के दावे से पर्दा उठा रहा है। 

  • 10:10 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    जॉर्डन ने ईरानी राजनयिक को दिया देश से निकलने का आदेश

    जॉर्डन ने ईरानी राजनयिक को उनके देश से निकलने आदेश दिया। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान अल-सफादी ने बताया कि यह कदम ईरान को साफ संदेश है कि पड़ोसी देशों पर उनके अटैक स्वीकार नहीं हैं। तेहरान की तरफ से अपने देशों पर किए गए हमलों के बाद सऊदी अरब और लेबनान समेत खाड़ी के कई देशों ने ईरानी राजदूतों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है।

  • 9:39 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    अरब देशों ने ईरान से की हमले रोकने की अपील

    अरब देशों ने अपील करते हुए कहा कि ईरान और उसके सहयोगी गुट अपने हमले बंद करें। पांच खाड़ी देशों और जॉर्डन ने बयान जारी करके ईरानी अटैक की निंदा की। उन्होंने कहा कि चाहे वे सीधे तौर पर हों या ईरान के समर्थित गुटों के, खाड़ी देशों पर होने वाले सभी प्रकार के हमले रुकने चाहिए।

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    इस्फहान के आसपास हुआ बड़ा अटैक

    ईरान ने गुरुवार तड़के इस्फहान के आसपास बड़े अटैक की सूचना दी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद है। जान लें कि इस्फहान में ईरान का एक मुख्य वायु सेना अड्डा है। यहां कई अन्य सैन्य स्थल भी हैं। साथ ही, पिछले साल जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष के दौरान अमेरिका की तरफ से बमबारी किए गए परमाणु स्थलों में से एक भी यहीं पर है।

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    अमेरिका ने ईरान के 10 हजार से ज्यादा ठिकानों पर बोला हमला

    अमेरिकन आर्मी के सेंट्रल कमांड के चीफ ने कहा कि ईरान से जंग में अब तक अमेरिकी सेना ने 10 हजार से ज्यादा ठिकानों पर अटैक किया है। अमेरिकन नेवी के एडमिरल ब्रैड कूपर ने केंद्रीय कमांड की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया कि हमारे सटीक हमलों ने ईरानी एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है। हमारे लड़ाकू विमानों का ठोस प्रभाव नजर आ रहा है। अमेरिका ने ईरानी नेवी के सबसे बड़े जहाजों में से 92 फीसदी को नष्ट कर दिया है।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    ईरान के दो-तिहाई गोला-बारूद कारखाने हुए तबाह- अमेरिका

    अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के प्रमुख ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के दो-तिहाई से ज्यादा गोला-बारूद कारखानों पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के दो-तिहाई से ज्यादा मिसाइल, ड्रोन और नेवल प्रोडक्शन फैसिलिटी और शिपयार्ड को नष्ट कर दिया है। और अभी हम रुकने वाले नहीं हैं। हम ईरान के मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग तंत्र को पूरी तरह से तबाह करने की राह पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश