1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Muslim Women Protest in Iran: मुस्लिम महिलाएं ईरान सरकार के सामने झुकने के लिए नहीं तैयार, तेज किया प्रदर्शन

Muslim Women Protest in Iran: मुस्लिम महिलाएं ईरान सरकार के सामने झुकने के लिए नहीं तैयार, तेज किया प्रदर्शन

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Sep 22, 2022 10:34 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 10:37 pm IST

Muslim Women Protest in Iran: ईरान में महिला की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों और ईरानी सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में अब तक कम से कम नौ व्यक्तियों की मौत हुई है। एसोसिएटेड प्रेस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Muslim Women Protest in Iran- India TV Hindi
Muslim Women Protest in Iran Image Source : AP

Highlights

  • पुलिस ने अमिनी के सिर पर डंडों से प्रहार किया
  • ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था
  • 17 प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों की जान जाने की खबर सामने आ रही है

Muslim Women Protest in Iran: ईरान में महिला की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों और ईरानी सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में अब तक कम से कम 9 व्यक्तियों की मौत हुई है। एसोसिएटेड प्रेस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईरान में जारी अशांति हाल के कई वर्षों में सबसे खराब स्थिति तक पहुंच गयी है और अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि सामाजिक दमन और देश में बढ़ते संकटों से नाराज प्रदर्शनकारियों का कम से कम एक दर्जन शहरों में सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों से सामना जारी है।

17 लोगों की जान जाने की खबर 

ईरान के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 17 तक पहुंच सकती है लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं की गई है। दुर्भाग्यवश इन घटनाओं में 17 प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। विरोध पर सरकार की कार्रवाई की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनकारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर व्यापक रोक जारी रही। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों ने इन घटनाओं को बाहरी दुनिया तक पहुंचने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार अशांति के समय हमेशा इस तरह के कदम उठाती है। 

दुनिया भर में ईरान की आलोचना 
देश की पुलिस द्वारा सख्ती से लागू किए गए ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार युवती महसा अमिनी की मौत पर एक भावनात्मक आक्रोश देखी जा रही है। उसकी मौत को लेकर अमेरिका, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी निंदा की है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी और उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया था लेकिन उसके परिवार ने इस बारे में संदेह जताया है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिपोर्ट से पता चलता है कि धर्माचार पुलिस ने उसे बिना सबूत पेश किए बुरी तरह पीटा था। उन्होंने दोषियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है

पहले सिर पर डंडा मारा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पुलिस ने अमिनी के सिर पर डंडों से प्रहार किया और उसके सिर को वाहन पर पटक दिया, जिससे वह कोमा में चली गई। पुलिस ने इनकार किया है कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। हालांकि, उसके परिवार ने कहा है कि वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ थी। महसा अमिनी की दुखद मौत और यातना और दुर्व्यवहार के आरोपों की तत्काल, निष्पक्ष और प्रभावी जांच एक स्वतंत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश