Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल विमान हादसा: को-पायलट अंजू के कैप्टन बनने से 10 सेकेंड पहले ही चली गई जान, आग की लपटों में जल गया सपना

नेपाल विमान हादसा: को-पायलट अंजू के कैप्टन बनने से 10 सेकेंड पहले ही चली गई जान, आग की लपटों में जल गया सपना

Reported By : Nitish Chandra Written By : Sudhanshu Gaur Published : Jan 15, 2023 04:45 pm IST, Updated : Jan 15, 2023 04:55 pm IST

दुर्घटनाग्रस्त विमान की को पायलट अंजू खतिवडा की बतौर को पायलट यह आखिरी उड़ान थी। आज अगर यह विमान सुरक्षित लैंड हो जाता तो उनका प्रमोशन होकर उन्हें कैप्टन बना दिया जाता।

नेपाल विमान हादसा- India TV Hindi
Image Source : PTI नेपाल विमान हादसा

नेपाल में रविवार सुबह हुआ विमान हादसे से हर कोई विचलित है। विमान में सवार सभी 68 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस विमान हादसे में कई परिवार, कई उम्मीदें और कई सपने जलकर खाक हो गए। इस विमान में 4 सदस्यों का चालक दल भी सवार था। इन्हीं में से एक को पायलट अंजू भी थीं, जिनका सपना मात्र दस सेकेंड की दुरी पर विमान की आग में जलकर राख के ढेर में मिल गया। 

सीनियर पायलट और प्रशिक्षक कमल केसी के साथ उडान पर गईं थीं

दुर्घटनाग्रस्त विमान की को पायलट अंजू खतिवडा की बतौर को पायलट यह आखिरी उड़ान थी। आज अगर यह विमान सुरक्षित लैंड हो जाता तो उनका प्रमोशन होकर उन्हें कैप्टन बना दिया जाता। कैप्टन बनने के लिए वो सीनियर पायलट और प्रशिक्षक कमल केसी के साथ उडान पर गईं थीं। बता दें कि पायलट बनने के लिए कम से कम 100 आवर्स का फ्लाईंग अनुभव चाहिए। को पायलट अंजू ने इससे पहले भी नेपाल के लगभग सभी एयरपोर्ट्स पर सफ़लतापूर्वक लैंडिंग कराई थी।

अगर आज हो जाती सफल लैंडिंग तो बन जाती कैप्टन  

आज पोखरा के लिए उड़ान भरते समय कैप्टन केसी ने मुख्य पायलट की सीट पर उन्हें बिठाया था। आज सफल लैंडिंग के बाद अंजू को मुख्य पायलट का लाईसेंस मिलने वाला था लेकिन दुर्भाग्य कि वो अपने सपने से महज 10 सेकेंड की दूरी पर ही सारे सपने और अरमान धुंआ में मिल गया। इस विमान के कैप्टन केसी का बतौर पायलट 35 साल का अनुभव था। केसी ने पहले भी कई पायलटों को ट्रेनिंग दी रही और उनके द्वारा ट्रेंड पायलट आज सफल पायलट के रूप में जाने जाते हैं।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement