1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भाई से ज्यादा खतरनाक! किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने बता दिया उत्तर कोरिया का परमाणु प्लान

भाई से ज्यादा खतरनाक! किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने बता दिया उत्तर कोरिया का परमाणु प्लान

 Published : Apr 09, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 02:51 pm IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग। अपने देश की परमाणु नीति को लेकर किम यो जोंग ने कहा कि परमाणु हथियारों का विस्तार और संरक्षण उत्तर कोरिया के संविधान में शामिल है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग- India TV Hindi
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने बड़ा बयान दिया है। किम यो जोंग ने अपने देश को परमाणु हथियार मुक्त बनाने संबंधी संकल्प को लेकर अमेरिका और एशियाई सहयोगियों पर निशाना साधा है। किम यो जोंग ने इसे एक 'सपना' बताया है। 

किम यो जोंग ने क्या कहा?

किम यो जोंग ने कहा कि परमाणु हथियारों का विस्तार और संरक्षण उत्तर कोरिया के संविधान में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने संबंधी कोई भी बाहरी चर्चा एक बहुत शत्रुतापूर्ण कृत्य और देश की संप्रभुता को नकारने के समान है। 

उत्तर कोरिया बनाएगा परमाणु हथियार

सरकारी मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित बयान में किम यो जोंग ने कहा, “अगर अमेरिका और उसके साथी परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर देते रहेंगे तो इससे उत्तर कोरिया को ही फायदा होगा। उत्तर कोरिया आत्मरक्षा के लिए सबसे मजबूत परमाणु हथियार का निर्माण करेगा।” उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार स्थिति को "किसी भी भौतिक शक्ति या चालाकी से कभी भी पलटा नहीं जा सकता है।”

किम यो जोंग ने क्यों की प्रतिक्रिया

पिछले सप्ताह अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष राजनयिकों की बैठक में उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया था। इसी को लेकर किम यो जोंग ने यह प्रतिक्रिया दी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ रहे चीनी सैनिक? जेलेंस्‍की ने वीडियो शेयर कर मचा दी सनसनी

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से कांप गई धरती, महसूस किए गए जोरदार झटके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश