1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी तालिबानियों के गढ़ में पाक सेना की गोलीबारी, 3 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी तालिबानियों के गढ़ में पाक सेना की गोलीबारी, 3 आतंकवादी ढेर

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 26, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 04:23 pm IST

पाकिस्तान आर्मी ने अफगान सीमा पर टीटीपी के गढ़ में गोलीबारी की। इस दौरान 3 आतंकी ढेर हो गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक आतंकी कमांडर भी शामिल था।

पाकिस्तानी तालिबानियों के गढ़ में पाक सेना की गोलीबारी- India TV Hindi
पाकिस्तानी तालिबानियों के गढ़ में पाक सेना की गोलीबारी Image Source : FILE

Afghanistan-Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनातनी जारी है। पाकिस्तान की आर्मी ने पाकिस्तानी तालिबान के गढ़ में ताजा गोलीबारी की है। अफगानिस्तान के पास एक आतंकवादी ठिकाने पर छापेमारी में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। पाकिस्तान सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के पास पूर्व पाकिस्तानी तालिबान के एक गढ़ में संदिग्ध आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए। 

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना के एक बयान के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक आतंकी कमांडर भी शामिल था। बयान के अनुसार, मारे गए आतंकियों ने पूर्व में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया था। पाकिस्तानी सेना ने इसके अलावा कोई अन्य विवरण नहीं दिया। पाकिस्तानी तालिबान, अफगान तालिबान से संबद्ध एक आतंकी संगठन हैं। जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है। अफगानिस्तान में करीब 20 साल तक चले संघर्ष के बाद अमेरिकी सेना और नाटो बलों की रवानगी के आखिरी समय में, अफगान तालिबान ने दो साल पहले अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तानी तालिबान के हौसले बुलंद हो गए और उसने पुलिस तथा सेना के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए।

टीटीपी के हमलों से पाकिस्तान परेशान

गौरतलब है कि ​हाल के समय में पाकिस्तान तालिबानी पाकिस्तानियों यानी टीटीपी के हमलों से परेशान हो गया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तानी तालिबानियों को संरक्षण देती है। वहीं तालिबान इस बात का खंडन करता है। इन सबके बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच तनातनी है। हालात यह है कि पाकिस्तान और अफगानिसतान की तोरखम ​सीमा पर जंग जैसे हालात हाल ही में बन गए थे।  पाकिस्तानी तालिबानियों ने तोरखम सीमा पर गोलीबारी और चित्राल में कई गांवों पर कब्जा कर लिया। इससे पाकिस्तान की आर्मी बुरी तरह बौखला गई। इस कारण पाकिस्तान ने तोरखम सीमा पर गेट बंद कर दिया। 

Also Read:

बिना वीजा के जा सकेंगे अमेरिका, US ने भारत के इस दोस्त देश को दिया बड़ा तोहफा

आज UN जनरल असेंबली में गरजेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक, सभी को देंगे करारा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश