1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को लगा बड़ा झटका, आतंकवादी हमलों में 5 जवानों की मौत, 17 अन्य घायल

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को लगा बड़ा झटका, आतंकवादी हमलों में 5 जवानों की मौत, 17 अन्य घायल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 25, 2025 03:33 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 05:24 pm IST

आतंकवाद को पनाह देना पाकिस्तान को ही भारी पड़ने लगा है। उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को बड़ा झटका लगा है। आतंकवादी हमलों में 4 जवानों की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हो गए हैं।

pakistan terrorist attack- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK/ANI

आतंकवाद को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान ही आतंक से त्रस्त हो गया है। पाकिस्तान में सेना और सुरक्षाबलों के जवान लगातार आतंकवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं। बीते कुछ समय से आतंकवादियों ने पाकिस्तान के भीतर बड़े स्तर पर आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है। अब एक बार फिर से आतंकी हमलों में पाकिस्तान के सुरक्षाबल के 5 जवान मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

कैसे हुई आतंकी वारदात?

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया है। इन हमलों में कम से कम 5 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं। रविवार की देर रात हांगू जिले के तोरा वारई इलाके में आतंकवादियों ने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) शिविर पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इससे पिछले दिन खैबर जिले की तिराह घाटी में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

इधर 5 आतंकवादियों की मौत

वहीं, एक अन्य घटना में अपर दीर ​​जिले में पुलिस और आतंकवाद रोधी विभाग ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया जिसमें 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस ऑपरेशन के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई है और 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। ऊपरी दीर के दोबांडो, बिरकोट, सलाम कोट और अतांद्रा इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जून में 175 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बीते कुछ दिनों से आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। ये दोनों ही क्षेत्र अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में पाकिस्तान में 78 आतंकवादी हमले हुए। कुल मिलाकर, इन हिंसा और अभियानों में 175 व्यक्तियों की मौत हुई। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सिंधु संधि स्थगित होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को किया सचेत; संभल जाओ

यहां भी हो गई बेइज्जती! पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों की खुली पोल; जानें हुआ क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश