1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने पीटा तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने तुर्की को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?

तालिबान ने पीटा तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने तुर्की को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 27, 2026 05:06 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 05:28 pm IST

Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मारा-मारी तेज हो गई है। इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने तुर्की के मंत्री को फोन लगाकर बिगड़ते हालात पर चर्चा की है। जानें उन दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई है।

pakistan afghanistan conflict- India TV Hindi
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने तुर्की में अपने समकक्ष से बात की है। Image Source : AP

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तान ने बीती रात काबुल और कांधार में हवाई हमले करने का दावा किया तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की करीब 15 सैन्य पोस्ट को कब्जाने और फैजाबाद में हमले का दावा कर दिया। इन बिगड़ते हालातों के बीच, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने तुर्की फोन लगाया है और वहां अपने समकक्ष हाकान फिदान से बातचीत की है।

तुर्की के साथ अफगानिस्तान संघर्ष पर की चर्चा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया, 'पाकिस्तानी मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान से टेलीफोन पर बात की। इसमें क्षेत्रीय घटनाक्रमों, खास तौर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की हालात पर चर्चा की।

अफगानिस्तान की आक्रामकता पर की बात

पोस्ट में आगे लिखा है कि मोहम्मद इशाक डार ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की आक्रामकता का जवाब दिया है और अपनी संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना ने Operation Ghazb lil Haq के तहत सफल हवाई अभियान चलाए हैं। दोनों नेताओं ने इलाके में शांति और स्थिरता के महत्व पर जोर दिया और उभरते हालातों पर नजर रखने पर सहमति जताई।

पाकिस्तान ने किया 130 लड़ाके मारने का दावा

इस बीच, पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके एक्शन में 130 से ज्यादा तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार के मुताबिक, कम से कम 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। काबुल, पकतिया और कंधार में अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

उनके मुताबिक, अफगान तालिबान की कम से कम 27 चौकियां तबाह कर दी गईं, जबकि 9 अन्य पोस्ट्स पर कब्जा कर लिया है। इस ऑपरेशन में 2 कोर हेडक्वार्टर, 3 ब्रिगेड मुख्यालय, दो गोला-बारूद डिपो और एक लॉजिस्टिक बेस नष्ट कर दिया गया है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश