1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में मचाया कोहराम, हवाई हमले में 11 मासूम बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में मचाया कोहराम, हवाई हमले में 11 मासूम बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 10, 2026 10:09 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:57 am IST

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है, जिसमें 11 मासूम बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान का दावा है कि ने पाकिस्तान ने सीमा में घुसकर हमले किए। अफगान सरकार ने इसकी निंदा की है। जानें क्या कहा है?

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला- India TV Hindi
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें 11 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग बुरी तरह से घायल हैं। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने उसती सीमा में घुसकर हमले किए हैं, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग की जान चली गई है। पाकिस्तान की तरफ से ये हमले अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में किया गया है। अफगानिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।

अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने क्या कहा?

अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने मंगलवार की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई है, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

दोनों देशों के बीच महीनों से चल रही लड़ाई 
पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों के बीच काफी वक्त से लड़ाई चल रही है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों के बारे में तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई है।

तालिबानी उग्रवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में किया था हमला
ये हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए जब संदिग्ध पाकिस्तानी तालिबान उग्रवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हसन खेल इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद हुई ज़बरदस्त गोलीबारी में फेडरल कांस्टेबुलरी के छह सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आठ हमलावरों को मार गिराया और चेकपॉइंट पर कब्ज़ा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि बाद में गृह मंत्री मोहसिन नकवी पेशावर में मारे गए जवानों की अंतिम संस्कार की प्रार्थना में शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश