1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: PoK में असीम मुनीर की सेना ने मचाया कत्लेआम, प्रदर्शन पर उतारू भीड़ का देखें वीडियो

पाकिस्तान: PoK में असीम मुनीर की सेना ने मचाया कत्लेआम, प्रदर्शन पर उतारू भीड़ का देखें वीडियो

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 11, 2026 09:19 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:51 am IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अभी भी असीम मुनीर की सेना की अत्याचारों के कारण तनाव है। रावलकोट, मीरपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद और नीलम वैली बड़े प्रदर्शन हो रहे है। प्रदर्शन का वीडियो आया सामने--

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शन- India TV Hindi
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अभी भी असीम मुनीर की सेना की अत्याचारों के कारण तनाव है। PoJK के रावलकोट, मीरपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद और नीलम वैली बड़े प्रदर्शन हो रहे है। बीती रात PoK के रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में निकला यह कैंडल मार्च पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और शाहबाज शरीफ के खिलाफ निकाला गया। जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी इस प्रदर्शन को लीड कर रही है। 

देखें प्रदर्शन का वीडियो

जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी ने बीती रात मस्जिदों के लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को ईदगाह में इकट्ठा होने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बुधवार को भी बेकसूर लोगों पर आसीम मुनीर के पाक रेंजर्स ने गोलियां चलाई। इतना ही नहीं ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने यह भी दावा किया है कि हम मार्च ना निकाल सकें, उसके लिए पाक रेंजर्स ने सुधान एजुकेशन कॉन्फ्रेंस के दफ्तर के बाहर सड़क खोद दी है।

देखें वीडियो

बता दें कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हालात को देखते हुए वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है और जॉइंट आगामी एक्शन कमेटी पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े कुछ संगठन भी जॉइंट आगामी एक्शन कमेटी के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें:
"ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल", डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में मचाया कोहराम, हवाई हमले में 11 मासूम बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश