1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan News: पाकिस्तान में मंदिर से लौट रहा था हिंदू परिवार, गाड़ी ओवरटेक करने पर नेता के रिश्तेदार ने किया हमला

Pakistan News: पाकिस्तान में मंदिर से लौट रहा था हिंदू परिवार, गाड़ी ओवरटेक करने पर नेता के रिश्तेदार ने किया हमला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 08, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 11:20 pm IST

Pakistan News: हिंदू परिवार की कार ने राजमार्ग पर पिताफी की कार को पीछे छोड़ दिया, लेकिन इस दौरान बच्चों में से एक ने आइसक्रीम का रैपर बाहर फेंक दिया, जो पिताफी की वीगो कार की विंडशील्ड से टकराया। पिताफी इस बात से नाराज था कि परिवार रुका भी नहीं और भाग गया।

Hindu family- India TV Hindi
Hindu family Image Source : TWITTER

Highlights

  • सिंध के मंत्री अब्दुल बारी पिताफी का चचेरा भाई है हमलावर शमशेर पिताफी
  • गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश करने के बाद हिंदू परिवार के साथ दुर्व्यवहार

Pakistan News: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक राजनेता के रिश्तेदार और उसके गार्ड ने उनके वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास करने पर एक हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद सिंध पुलिस के महानिरीक्षक ने रविवार की इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस उत्पीड़न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय का एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

शमशेर पिताफी नाम के हमलावर, जिसे सिंध के पशुधन और मत्स्य पालन मंत्री अब्दुल बारी पिताफी का चचेरा भाई बताया जा रहा है, और उसके गार्ड ने वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश करने के बाद घोटकी क्षेत्र के पास हिंदू परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हिंदू परिवार की कार ने राजमार्ग पर पिताफी की कार को पीछे छोड़ दिया, लेकिन इस दौरान बच्चों में से एक ने आइसक्रीम का रैपर बाहर फेंक दिया, जो पिताफी की वीगो कार की विंडशील्ड से टकराया। पिताफी इस बात से नाराज था कि परिवार रुका भी नहीं और भाग गया।’’

संघर में रहने वाला परिवार राहरकी साहिब नामक मंदिर से लौट रहा था, जो बाद में घोटकी में एक सड़क किनारे रेस्तरां में रुक गया। पिताफी ने वहां उनका पीछा किया, और उसने और उसके लोगों ने हिंदू परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी कार की खिड़कियां तोड़ दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद पिताफी वहां से चला गया।

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट ने ट्वीट किया, “हिंदू परिवार को पिताफी जनजाति के सरदार और उनके गिरोह ने बुरी तरह पीटा, कार के शीशे तोड़ दिए गए। साथ ही पुरुष और महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। जबकि मामला आइसक्रीम के रैपर का था जो उड़कर पिताफी सरदार की कार से टकरा गया था।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश