1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी के अमेरिका दौरे से डरा पाकिस्तान! इमरान खान बोले- ये खतरे की घंटी, जंग को लेकर कही ये बड़ी बात

PM मोदी के अमेरिका दौरे से डरा पाकिस्तान! इमरान खान बोले- ये खतरे की घंटी, जंग को लेकर कही ये बड़ी बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 28, 2023 05:49 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 05:49 pm IST

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि ये खतरे की घंटी है। उन्होंने पाकिस्तान को तमाचा मारा है।

Imran Khan- India TV Hindi
इमरान खान Image Source : VIDEO SCREENGRAB/@PTIOFFICIAL

इस्लामाबाद: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पाकिस्तान बुरी तरह डर गया है। इसका ताजा उदाहरण इस बात से पता लगता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि ये पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। इस दौरान इमरान ने ये भी कहा कि हमेशा जंग तब लड़ी जाती है, जब एक समझता है कि दूसरे से वो बहुत ज्यादा ताकतवर है।

इमरान खान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा, 'आज हम उस जगह पहुंच गए हैं कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पाकिस्तान को छोड़ दो, ये अपने बोझ में दबा है। आज ये बयान आ रहा है, जबकि 14 महीने पहले कभी ऐसी स्टेटमेंट नहीं आई। आप देख लें कि पाकिस्तान का वकार (सम्मान) किधर था और आज किधर है।

इमरान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दौरे से अमेरिका और हिंदुस्तान की जो ज्वाइंट स्टेटमेंट आई, इससे हमारी खतरे की घंटी बजनी चाहिए। कभी बाईलैटेरेल मीटिंग में तीसरे मुल्क को भला-बुरा नहीं कहा जाता लेकिन उन्होंने नाम लेकर कहा कि पाकिस्तान दहशतगर्दी कर रहा है। 

इमरान ने कहा कि इसका मतलब है कि कश्मीर में जो आजादी की जंग लड़ रहे हैं, वो पाकिस्तान दहशतगर्दी करके लड़ रहा है। वो आजादी की जंग नहीं है। उन्होंने (भारत+अमेरिका) पाकिस्तान पर तमाचा मारा है। लेकिन यहां (पाकिस्तान) से कोई जवाब नहीं दिया जाएगा क्योंकि इनके पैसे बाहर पड़े हैं। बता दें कि इमरान मौजूदा पाक सरकार को भी इस मु्द्दे पर घेर रहे थे। 

इमरान ने क्या पैगाम दिया?

इमरान खान ने कहा, 'मुझे इससे ज्यादा खतरा है और मैं अपने स्टैबलेशमेंट को पैगाम देना चाहता हूं कि ये जो इंडिया और अमेरिका की जो ज्वाइंट डेक्लेरेशन आई है और जो समझौता डिफेंस, न्यूक्लियर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में हुआ है, उससे असंतुलन पैदा हो गया है।'

इमरान ने कहा, 'आज मोदी ने जिस तरह से बात की है, वो अपने आप को हमसे बहुत ताकतवर समझते हैं। जब उन्होंने कहा कि वो (पाकिस्तान) अपने बोझ में गिर रहा है तो वो (इंडिया) बोझ में गिरने नहीं देंगे, बल्कि गिराएंगे। हमेशा जंगें तब लड़ी जाती हैं, जब एक समझता है कि वो दूसरे से बहुत ज्यादा ताकतवर है।'

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले?\

बकरीद से एक दिन पहले चला 'ऑपरेशन गौ तस्कर', करीब 9 ठिकानों पर छापेमारी, 80 से ज्यादा जानवर छुड़ाए गए, 6 आरोपी हिरासत में

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश