1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़, मेजर समेत 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़, मेजर समेत 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 30, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 08:24 pm IST

पाकिस्तान में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ उत्तर-पश्चिम इलाके में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी मेजर समेत दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

पाकिस्तान में सुरक्षा बल के जवान- India TV Hindi
पाकिस्तान में सुरक्षा बल के जवान Image Source : FILE AP

पेशावर: पाकिस्तान सेना ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे देश के उत्तर-पश्चिम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मेजर समेत दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि यह मुठभेड़ 29 जनवरी की रात को सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए अभियान के दौरान हुई। 

सेना ने आतंकियों को किया ढेर

सेना ने बताया कि अभियान के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की पहचान रावलपिंडी के 29 वर्षीय मेजर हमजा इसरार और नसीराबाद के 26 वर्षीय सिपाही मुहम्मद नईम के रूप में हुई है। इसरार इस अभियान में सैनिकों की टुकड़ी की अगुवाई कर रहे थे। 

आतंकियों की तलाश में शुरू हुआ अभियान

सेना ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने छह आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की और मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुआ था हमला 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में बलूचिस्तान के तुर्बत के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में 47 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और 30 से अधिक घायल हो गए थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

'परमाणु हथियारों वाला इस्लामी राष्ट्र बन सकता है ब्रिटेन, फैल रहा शरिया कानून', जानें किसने कही ये बात

ट्रेन है या महल! रेगिस्तान में दौड़ेगी 'ड्रीम ऑफ द डेजर्ट', पूरा होगा सऊदी क्राउन प्रिंस का सपना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश