1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी और बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस की बैंकॉक में मुलाकात, क्या रिश्ते सुधरेंगे?

पीएम मोदी और बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस की बैंकॉक में मुलाकात, क्या रिश्ते सुधरेंगे?

 Published : Apr 04, 2025 11:59 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 12:39 pm IST

दोनों नेताओं की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

PM Modi, Mohammad Younus- India TV Hindi
पीएम मोदी और बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस की बैंकॉक में मुलाकात Image Source : X

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रशासक मोहम्मद यूनुस के बीच बैठक खत्म हो गई है। दोनों नेताओं की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

सत्ता संभालने के बाद यूनुस की मोदी से पहली मुलाकात

मोहम्मद यूनुस के हाथों में सत्ता आने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। यहां तक कि सीमा पर घुसपैठियों की हरकतें बढ़ने लगीं। वहीं इस बीच मोहम्मद यूनुस के खिलाफ भी देश के अंदर से आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। लोग वहां जल्द चुनाव की मांग कर रहे हैं। 

मोहम्मद यूनुस पिछले कुछ दिनों से इस कोशिश में थे कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात हो। मोहम्मद यूनुस की ओर से किए गए आग्रह पर ही बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान यह मुलाकात तय हुई। इससे पहले रात्रिभोज में भी दोनों नेता एक-दूसरे के अगल-बगल बैठे नजर आए थे।

PM Modi and Mohammad Yunus
Image Source : Xपीएम मोदी और बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस की बैंकॉक में मुलाकात

बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा ने बृहस्पितवाल की रात एक भोज की मेजबानी की। इस भोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस एक साथ बैठे नजर आए। यूनुस के कार्यालय ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित होटल ‘शांगरी-ला’ में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख को मोदी के बगल में बैठे थे। 

PM Modi, Mohammad Younus
Image Source : Xबृहस्पतिवार को रात्रि भोज में पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस

इसके बाद ही इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि नरेंद्र मोदी की  बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के साथ वार्ता हो सकती है। पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भारत आने के बाद मोदी-यूनुस के बीच यह पहली मुलाकात थी। मोदी की यूनुस से मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने और उस देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के बाद से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आई है। यह मुलाकात यूनुस की हाल की चीन यात्रा की पृष्ठभूमि में भी अहम है, जहां उन्होंने भारत के नॉर्थईस्ट क्षेत्र के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं, जो भारत को पसंद नहीं आईं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश