1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस पूर्व रक्षा सचिव पर पीएम मोदी ने जताया बड़ा भरोसा, भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम का बनाया सलाहकार

इस पूर्व रक्षा सचिव पर पीएम मोदी ने जताया बड़ा भरोसा, भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम का बनाया सलाहकार

 Published : Nov 15, 2023 10:50 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 10:50 am IST

भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों की छूने की ओर अग्रसर है। भारत ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम का बोर्ड सलाहकार बनाया है। इससे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को नया मुकाम हासिल करना आसान हो जाएगा।

पीएम नरेंंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन।- India TV Hindi
पीएम नरेंंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन। Image Source : AP

भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरी करने के लिए दोनों ही देश लगातार बड़े कदम उठा रहे हैं। नई दिल्ली में हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता इसका एक बड़ा प्रमाण है। इस बैठक में भारत और अमेरिका ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को सदी के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने का फैसला किया है। इस बीच अब भारत ने अपने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को इस साझेदारी में बोर्ड का सलाहकार बनाया है। अजय कुमार को ‘अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) में बोर्ड के सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया है।
 
मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। कुमार को भारत के रक्षा सचिव के तौर पर अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 के बीच रक्षा क्षेत्र की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने कहा, ‘‘डॉ. कुमार के पास रक्षा और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के बीच अहम तालमेल की तीन दशकों की समझ और विशेषज्ञता है।’’ कुमार रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव रहे थे। वह रक्षा उत्पादन विभाग में भी सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

बोर्ड सलाहकार बनने के बाद अजय कुमार ने कही ये बात

बोर्ड में सलाहकार बनाए जाने के बाद अजय कुमार ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को ऐतिहासिक बनाने का प्रण लिया है। वहीं अघी ने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब अमेरिका और भारत ‘आईसीईटी’ और ‘आईएनडीयूएस-एक्स’ के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत कर रहे हैं, डॉ.अजय कुमार के अनुभव और दृष्टिकोण ने प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने, रक्षा ढांचे को मजबूत करने और देश में रक्षा एवं अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ यूएसआईएसपीएफ की ओर से जारी एक बयान में अजय कुमार ने कहा, ‘‘दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण समय में अमेरिका-भारत रणनीतिक नीति फोरम के सलाहकार बोर्ड में आमंत्रित किया जाना सौभाग्य की बात है। मैं इन संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने का अवसर मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’ (भाषा) 
यह भी पढ़ें
किम जोंग उन ने फिर बढ़ाई अमेरिका और दक्षिण कोरिया की टेंशन, कर डाला बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ा ये बड़ा परीक्षण

रूस भारत को दे रहा ये खतरनाक विमान भेदी मिसाइलें, दुश्मनों के फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर सेकेंडों में होंगे ध्वस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश