1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र का जवाब देते पाकिस्तान के PM शहबाज हो गए इतने "शरीफ", भरोसा करना होगा मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र का जवाब देते पाकिस्तान के PM शहबाज हो गए इतने "शरीफ", भरोसा करना होगा मुश्किल

 Published : Mar 31, 2024 11:25 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 11:32 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पत्र का जवाब दिया है। शहबाज ने अमेरिका के साथ मिलकर वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए काम करने की बात कही है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल)- India TV Hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल) Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को राष्ट्रपति जो बाइडन से कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ रिश्तों को बहुत महत्व देता है। शरीफ ने बाइडेन के पत्र के जवाब में कहा कि पाकिस्तान वैश्विक शांति व क्षेत्र की समृद्धि के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहता है। वैसे पाकिस्तान द्वारा वैश्विक शांति की बात करना हास्यास्पद ही लगता है। मगर शहबाज ने बाइडेन को यह भरोसा दिया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने शरीफ को पत्र लिखकर आश्वासन दिया था कि अमेरिका “सबसे गंभीर वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों” से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।

बाइडन के पत्र पर शरीफ ने प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की नयी सरकार से हुए अपने पहले संचार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि "हमारे देशों के बीच स्थायी साझेदारी हमारे लोगों व दुनिया भर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है।” पिछले हफ्ते यहां अमेरिकी दूतावास द्वारा शरीफ को जारी बाइडन के पत्र में कहा गया है, “ हम साथ मिलकर अपने देशों के बीच एक मजबूत साझेदारी और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध बनाना जारी रखेंगे।”

शरीफ ने कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संदेश में शरीफ ने कहा: "पाकिस्तान वैश्विक शांति व सुरक्षा और क्षेत्र के विकास व समृद्धि के साझा लक्ष्य की दिशा में अमेरिका के साथ काम करने का इच्छुक है।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने संबंधों को "बहुत महत्व" देता है। शरीफ ने कहा कि दोनों देश ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन को दी बड़ी चेतावनी, जेलेंस्की से कहा-"अपने सुरक्षा सेवा प्रमुख और अन्य को कर दो हमारे हवाले"

इजरायली एयरस्ट्राइक में कम से कम 2 फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत, मध्य गाजा के अल-अक्सा हॉस्पिटल के पास हुआ हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश