1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में प्लास्टिक के दांत लगाकर बेचे जा रहे बलि के बकरे, ऐसे खुली पोल

पाकिस्तान में प्लास्टिक के दांत लगाकर बेचे जा रहे बलि के बकरे, ऐसे खुली पोल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 15, 2024 07:55 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 07:55 pm IST

पाकिस्तान में प्लास्टिक के दांत लगाकर बलि के बकरे बेचे जा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक व्यापारी को गिरफ्तार किया।

Sacrifice goats- India TV Hindi
प्लास्टिक के दांत लगाकर बेचे जा रहे बलि के बकरे Image Source : ANI

कराची: पाकिस्तान किसी न किसी विवाद की वजह से दुनियाभर में चर्चा में रहता है। कभी आतंकवाद को पोषित करने के आरोप में तो कभी अपने आर्थिक हालात की वजह से। इस बीच ARY न्यूज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बकरीद के मौके पर पाकिस्तान में प्लास्टिक के नकली दांत लगाकर बकरे बेचे जा रहे थे। कराची में अधिकारियों ने गुलबर्ग चौरंगी इलाके में प्लास्टिक के दांतों के साथ बलि बकरों को बेचने के आरोप में शनिवार को एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ग्राहक बकरे के प्लास्टिक के दांत निकालते हुए दिखा। इसके बाद बकरे के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यापारी हैदराबाद का रहने वाला था और बकरीद के लिए जानवरों को बेचने के लिए कराची आया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्लास्टिक के दांत वाले बकरों की बिक्री में शामिल था। इस दौरान पुलिस ने 7  बकरे-बकरियों को जब्त किया है। एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया, "सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हमें पता लगा कि प्लास्टिक के दांतों वाली बकरियों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद व्यापारी की गिरफ्तारी हुई।"

गौलतलब है कि 17 जून को बकरीद है। ये मुसलमानों का त्यौहार है, जिसमें वह जानवरों की बलि देकर पैगंबर इब्राहिम की ईश्वर के प्रति आज्ञाकारिता को याद करते हैं। इन बलिदानों का मांस पारंपरिक रूप से परिवार और लोगों के साथ साझा किया जाता है। 

पैगंबर इब्राहिम की कहानी पर आधारित इस परंपरा में ईद समारोह के दौरान तीन दिनों तक जानवरों की बलि दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश