1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ ने अदा किया पीएम मोदी का शुक्रिया, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ ने अदा किया पीएम मोदी का शुक्रिया, जानें पूरा मामला

 Published : Mar 07, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 09:08 pm IST

पाकिस्तान का लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शहबाज शरीफ ने एक पोस्ट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी मेरे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए आपका धन्यवाद। दोनों देशों के पीएम के बीच सोशलमीडिया पर यह शिष्टाचार बातचीत है।

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीएम मोदी। - India TV Hindi
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीएम मोदी। Image Source : AP

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं। हालांकि इस बार उनके बड़े भाई नवाज शरीफ पीएम के दौर में सबसे आगे थे, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने नवाज के सामने एक ऐसी शर्त रख दी कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तान में इस बात की चर्चा है कि सेना शहबाज शरीफ को ही प्रधानमंत्री के तौर पर ज्यादा पसंद करती है। शहबाज का सेना के साथ तालमेल अच्छा बताया जाता है। दूसरी बार पाकिस्तान के पीएम बनने के बाद शहबाज ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी का एक पोस्ट के जरिये धन्यवाद किया है। 

शहबाज शरीफ ने लिखा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में मेरे चयन पर आपकी की ओर से प्रेषित बधाई के लिए नरेंद्र मोदी धन्यवाद। जाहिर है कि शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके द्वारा बधाई दिए जाने का शिष्टाचार जवाब दिया है। दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को एक्स पोस्ट के माध्यम से बधाई दी थी। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच इस शिष्टाचार के बीच आगे रिश्तों में सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इमरान खान के पीएम रहने के दौरान से ही बेहद नाजुक चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक और कूटनीति स्तर पर सभी तरह की बातचीत बंद है। 

पीएम मोदी ने की थी यह पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ के दोबारा पाकिस्तान का पीएम बनने पर अपने एक्स एकाउंटपर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का फिर से प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा था कि "पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर शहबाज शरीफ आपको बधाई हो। " पीएम मोदी के इस पोस्ट का शहबाज शरीफ ने जवाब दिया है। हालांकि शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी की ओर से प्रेषित बधाई का जवाब देने में 3 दिन का वक्त लगा दिया। उन्होंने 5 मार्च की मिली बधाई का जवाब आज 7 मार्च को दिया है। 

यह भी पढ़ें

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति पद से हटाए गए राजपक्षे का बड़ा बयान, "विदेशी षड्यंत्रों के बावजूद भारत था हमारे साथ"

अमेरिका ने फिलिस्तीन को लेकर बनाई ये रणनीति तो तड़प उठा चीन, बीजिंग ने लगाए बाइडेन पर कई आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश