1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: यून सुक योल की गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ताओं ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें वजह

दक्षिण कोरिया: यून सुक योल की गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ताओं ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें वजह

 Published : Jan 17, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 03:42 pm IST

दक्षिण कोरिया के जांचकर्ताओं ने राष्ट्रपति यून सुक योल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए अदालत से वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।

यून सुक योल- India TV Hindi
यून सुक योल Image Source : AP

सियोल: दक्षिण कोरिया के जांचकर्ताओं ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए अदालत से वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। यून महाभियोग का सामना कर रहे थे और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार (15 जनवरी) को गिरफ्तार किया था। यून को गिरफ्तार करने के लिए 3 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी उनके घर तक पहुंचे थे। यून ने बीते साल तीन दिसंबर को देश मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन विरोध के चलते उन्हें इसे कुछ घंटों बाद वापस लेना पड़ा था। इस घटना के बाद से ही दक्षिण कोरिया में सियासी हलचल तेज हो गई थी।

यह भी जानें

यून बीते तीन दिनों से जांच एजेंसियों की गिरफ्त में हैं क्योंकि उनके वकील उन्हें रिहा करा पाने में विफल रहे हैं। यून को यदि औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाता है, तो जांचकर्ता उनकी हिरासत अवधि को 20 दिन तक बढ़ा सकते हैं। इस दौरान मामला अभियोग के लिए सरकारी अभियोजकों को सौंप दिया जाएगा। यह यून के लिए हिरासत की अवधि और अधिक होने की शुरुआत हो सकती है जो महीनों या संभवतः उससे भी अधिक समय तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें:

White House ने भी माना भारत का लोहा, कहा-"ग्लोबल हेल्थ समस्याओं से निपटने की साझेदारी अहम"

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 14 और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल, जानें किस मामले में हुई सजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश