1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रतिशोध की आग में झुलस रहा ताइवान! बना डाली खतरनाक स्वदेशी हाइकुन सबमरीन, चीन को लगेगी मिर्ची

प्रतिशोध की आग में झुलस रहा ताइवान! बना डाली खतरनाक स्वदेशी हाइकुन सबमरीन, चीन को लगेगी मिर्ची

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 28, 2023 09:07 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 11:45 pm IST

चीन के आए दिन ताइवान को धमकी देने के बीच ताइवान ने भी चीन से टक्कर लेने की ठान ली है। वह लगातार अपनी रक्षा जरूरतों को बढ़ा रहा है। इसी बीच ताइवान की पहली स्वदेशी पनडुब्बी बनाई है। इसकी लागत 1.54 बिलियन डॉलर है। ताइवान के इस स्वदेशी पनडुब्बी को बनाने की खबर से चीन को मिर्ची लग गई है। उसने खिसियाते हुए बयान दिया है।

चीन और ताइवान में तनातनी- India TV Hindi
चीन और ताइवान में तनातनी Image Source : FILE

China-Taiwan: ताइवान और चीन के बीच तनातनी जगजाहिर है। चीन अक्सर ताइवान को धमकी देता रहता है। यही नहीं, वह ताइवान के हवाई इलाके और समुद्री इलाके में अपने जंगी जहाज भेजकर अपने कुत्सित इरादे जाहिर करता रहता है। हालांकि ताइवान भी चीन को जवाब देने से पीछे नहीं हटता है। क्योंकि ताइवान को अमेरिका का साथ मिला हुआ है। इसके बावजूद चीन ताइवान को अपना स्वायत्त हिस्सा समझता है और 'वन चाइना पॉलिसी' पर चलता है। चीन से लगातार तनातनी के बीच ताइवान ने भी चीन को जोरदार जवाब देने के लिए हाइकुन मिसाइल लॉन्च की है। इस मिसाइल को लॉन्च कर ताइवान ने अपने आक्रामक इरादे दिखा दिए हैं। इससे चीन को मिर्ची लगेगी।

जानकारी के अनुसार ताइवान ने चीन के खिलाफ अपनी रक्षात्मक क्षमता बढ़ाते हुए पहली स्वदेशी पनडुब्बी लॉन्च की है। इस पनडुब्बी का नाम हाइकुन रखा गया है। ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने इसे गुरुवार को ताइवान के दक्षिणी बंदरगाह शहर काऊशुंग में लॉन्च किया। आने वाले हफ्तों में इस पनडु्ब्बी का समुद्री ट्रायल किया जाएगा। इस पनडुब्बी को चीन के लिए सीधा खतरा माना जा रहा है। पनडुब्बियां पानी के नीचे हफ्तों तक छिपी हुई रह सकती है और दुश्मन के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम दे सकती हैं। 

चीन को लगी मिर्ची, ताइवान के लिए कही ये बात

ताइवान के इस आक्रामक कदम से चीन को मिर्ची लग गई है। हालांकि चीन ने इसे ताइवान के लिए दिन का सपना करार दिया है। चीन शुरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और सेना के दम पर कब्जे की धमकी देता है। हाइकुन की लॉन्चिंग के दौरान राष्ट्रपति त्साई ने कहा है कि अतीत में स्वदेशी पनडुब्बी को असंभव माना जाता था, लेकिन आज हमारे देशवासियों के द्वारा डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी आपके सामने है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो पहली पनडुब्बी 2024 के अंत तक डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएगी। दूसरी के 2027 तक पूरी करने की योजना है। इससे ताइवान की सामरिक क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। ताइवानी सरकार ने यह भी कहा कि स्वदेशी पनडुब्बियां चीन को फर्स्ट आइलैंड चेन यानी ताइवान, जापान, फिलीपींस और इंडोनेशिया को जोड़ने वाली एक काल्पनिक रक्षा रेखा को बायपास करने से रोक सकती हैं।

ताइवान को क्यों पड़ी पनडुब्बी की जरूरत?

ताइवान की पहली स्वदेशी पनडुब्बी की लागत 1.54 बिलियन डॉलर है। एक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी के लिए इतनी राशि काफी ज्यादा मानी जाती है, लेकिन स्वदेशी तौर पर क्षमता हासिल करने के आगे यह कुछ भी नहीं है। यह पनडुब्बी चीनी नौसेना को ताइवान और उसके बाहरी क्षेत्रों की रक्षा करने में सहायता प्रदान करेगी। पनडुब्बियां ताइवान की चीनी हमले के खिलाफ निरोध की समग्र रणनीति का हिस्सा हैं। हालांकि, इनकी संख्या चीन की तुलना में काफी छोटी है। ताइवान का लक्ष्य हमले को जितना संभव हो उतना कठिन बनाना है ताकि चीन के लिए इसे सार्थक बनाना बहुत महंगा हो। 

ताइवान का लक्ष्य 1980 के दशक के दो डच निर्मित पनडुब्बियों के मौजूदा बेड़े और द्वितीय विश्व युद्ध के युग की अमेरिकी पनडुब्बी को केवल प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करने के लिए आठ डीजल-संचालित पनडुब्बियों का निर्माण करना है। नए मॉडल लॉकहीड मार्टिन कॉर्प कॉम्बैट सिस्टम और यूएस-निर्मित एमके-48 हैवीवेट टॉरपीडो से लैस होंगे।

ताइवान को अपना स्वायत्त हिस्सा मानता है चीन

चीन हमेशा से ही ताइवान को एक अलग देश नहीं, बल्कि अपने ही देश का एक स्वायत्त हिस्सा मानता रहा है। वो ताइवान को अपना एक प्रांत बताता है और दुनिया से यह कहता है कि 'वन चाइना पॉलिसी' को सभी मानें। यही वन चाइना पॉलिसी है। चीन का मानना है जो देश ताइवान के साथ कूटनीतिक रिलेशन रखना चाहते हैं उन्हें रिपब्लिक ऑफ चाइना से सम्बंध तोड़ने होंगे। 

Also Read: 

भारत कनाडा विवाद: अब ट्रूडो पर बिफरे भारतीय-कनाडाई कारोबारी, पीएम के आरोपों पर दिया करारा जवाब

वीजा लेकर प्लेन से विदेश जा रहे पाकिस्तानी भिखारी, परेशान हैं सऊदी अरब जैसे मुल्क, दे रहे चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश