1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान का खत्म हुआ दुनिया से संपर्क! तालिबान ने पूरे देश में इंटरनेट किया बंद

अफगानिस्तान का खत्म हुआ दुनिया से संपर्क! तालिबान ने पूरे देश में इंटरनेट किया बंद

 Published : Sep 30, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 03:58 pm IST

अफगानिस्तान में तालिबान ने इंटरनेट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इंटरनेट पर बैन की वजह से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे टेलीकॉम सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा है।

Afghanistan Internet Ban- India TV Hindi
Afghanistan Internet Ban Image Source : AP

Afghanistan Internet Ban: अफगानिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अनैतिकता पर तालिबान की कार्रवाई के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं को संभावित रूप से देशव्यापी स्तर पर बंद कर दिया गया है। तालिबान के अगस्त 2021 में सत्ता पर काबिज होने के बाद यह पहली बार है जब अफगानिस्तान में इस तरह की बंद की कोई कार्रवाई हुई है। 

टेलीकॉम सेवाओं पर पड़ रहा है असर

सितंबर महीने की शुरुआत में तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा अनैतिकता को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करने के बाद कई प्रांतों के ‘फाइबर-ऑप्टिक कनेक्शन’ बंद हो गए थे। इंटरनेट के इस्तेमाल, उस तक पहुंच का समर्थन करने वाले संगठन ‘नेटब्लॉक्स’ ने बताया कि इंटरनेट के इस्तेमाल के संबंध में मौजूदा वास्तविक जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में ‘कनेक्टिविटी’ सामान्य स्तर के 14 प्रतिशत तक गिर गई है और देशभर में टेलीकॉम सेवाओं में लगभग पूर्ण व्यवधान देखा जा रहा है। संगठन ने कहा, ‘‘यह कार्रवाई बाहरी दुनिया से संपर्क करने की जनता की क्षमता को गंभीर रूप से सीमित कर सकती है।’’ 

तालिबान सरकार ने नहीं की पुष्टि

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) अपने काबुल ब्यूरो के साथ-साथ पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों नंगरहार और हेलमंद में संवाददाताओं से संपर्क नहीं कर सका। तालिबान सरकार की ओर से इंटरनेट बंद की कोई पुष्टि नहीं की गई है, जो अपने बाहरी और आंतरिक संचार के लिए ‘मैसेजिंग ऐप’ और सोशल मीडिया पर बहुत अधिक निर्भर करती है। निजी ‘टोलो न्यूज टीवी चैनल’ ने कहा कि सूत्र पुष्टि करते हैं कि पूरे देश में ‘फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट’ काटा जा सकता है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम धमाके के बाद चली गोलियां, 10 की मौत; घायल हुए 30 लोग

विमान के 'लैंडिंग गियर' में छिपकर आए शख्स की मौत, प्लेन की जांच के दौरान मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश