1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध के लिए उकसाती थी महिला, ब्लैकमेल भी करती थी, अब हो गई कार्रवाई

बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध के लिए उकसाती थी महिला, ब्लैकमेल भी करती थी, अब हो गई कार्रवाई

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 16, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 12:07 pm IST

थाईलैंड पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पहले तो बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाती थी और फिर उसकी हरकत को छिपाने के एवज में भारी भरकम रकम की मांग करती थी।

Thailand police arrested a Woman for blackmailing Buddhist monks - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

थाईलैंड की पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को कथित तौर पर कई बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने और फिर इस अंतरंगता को छिपाने के एवज में उन पर भारी रकम देने का दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य नियम के संभावित उल्लंघन ने हाल के हफ्तों में बौद्ध संस्थानों में हलचल मचा दी है और थाईलैंड में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ‘रॉयल थाई पुलिस सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ ने बताया कि इस कांड में शामिल कम से कम नौ बौद्ध भिक्षुओं और वरिष्ठ भिक्षुओं को भिक्षु पद से हटा दिया गया है।

बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने वाली महिला गिरफ्तार

लगभग 35 वर्षीय विलावान एम्सावत को राजधानी बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत स्थित उसके घर से जबरन वसूली, धन शोधन और चोरी का सामान लेने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उत्तरी थाईलैंड स्थित एक बौद्ध मंदिर के बैंक खाते से एक वरिष्ठ भिक्षु द्वारा विलावान एम्सावत के खाते में भेजी गई धनराशि का भी पता चला है। गिरफ्तारी के बाद से विलावान ने कोई बयान नहीं दिया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई वकील है या नहीं। अपनी गिरफ्तारी से पहले विलावान ने ऐसे एक संबंध की बात स्वीकारी थी और कहा था कि उसने उस बौद्ध भिक्षु को पैसे दिए थे।

पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि विलावान ने वित्तीय लाभ के लिए जानबूझकर वरिष्ठ भिक्षुओं को निशाना बनाया। पुलिस ने पाया कि विलावान द्वारा इन बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रेम संबंध शुरू करने के बाद कई भिक्षुओं ने बड़ी धनराशि उसे हस्तांतरित की थी। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन साल में विलावान के बैंक खाते में 1.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्राप्त हुई लेकिन इसमें से अधिकतर राशि ऑनलाइन जुए वाली वेबसाइट पर खर्च की गई। सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के उपायुक्त जारूनकियात पंकेव ने कहा कि जांच पिछले महीने तब शुरू हुई जब बैंकॉक के एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु ने अचानक अपना पद छोड़ दिया।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश