1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दायर हुआ आरोप पत्र

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दायर हुआ आरोप पत्र

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 26, 2025 06:06 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 06:06 pm IST

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ अभियोजकों ने चार्ज शीट दायर कर दिया है। उन्हें देश में सैन्य शासन का आदेश देने के बाद महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल। - India TV Hindi
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल। Image Source : AP

सियोल: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की मुश्किलें और अधिक बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर हो गया है। बता दें कि अभियोजकों ने पिछले महीने सैन्य शासन लागू करने के लिए महाभियोग के माध्यम से राष्ट्रपति पद से हटाए गए यून सुक येओल के खिलाफ रविवार को यह आरोप पत्र दायर किया।

योनहाप समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार सियोल मध्य जिला अभियोजन कार्यालय ने यून पर तीन दिसंबर को दिए गए एक आदेश के संबंध में विद्रोह का आरोप लगाया है, जिससे देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। दक्षिण कोरिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने भी ऐसी ही खबरें प्रकाशित की हैं। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए कई बार अभियोजकों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

महाभियोग के जरिये यून सुक को राष्ट्रपति पद से हटाया गया था

सैन्य शासन लागू करने का आदेश देने के लिए यून को महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। संवैधानिक अदालत अलग से इस मामले पर विचार कर रही है कि यून को राष्ट्रपति पद से आधिकारिक रूप से बर्खास्त किया जाए या फिर बहाल किया जाए। कंजरवेटिव नेता यून ने हालांकि खुद पर लगे आरोपों को दृढ़ता के साथ खारिज किया है। यून ने सैन्य शासन लागू करने का आदेश जारी करते हुए नेशनल असेंबली को “गुंडों का अड्डा” करार दिया था। साथ ही उन्होंने “उत्तर कोरिया के समर्थकों और राष्ट्रविरोधी ताकतों” को खत्म करने का संकल्प लिया था। (एपी) 

यह भी पढ़ें

नाइजीरिया में गैसोलीन के टैंकर में टक्कर के बाद भीषण ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में धमाका, 1 व्यक्ति की मौत और 8 घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश