1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब इन देशों में हुए संघर्ष के बीच कूदे ट्रंप! कर दिया बड़ा दावा; जानें कहा क्या

अब इन देशों में हुए संघर्ष के बीच कूदे ट्रंप! कर दिया बड़ा दावा; जानें कहा क्या

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Oct 27, 2025 11:56 am IST,  Updated : Oct 27, 2025 11:56 am IST

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अब इन झड़पों को लेकर भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दे दिया है। ट्रंप ने क्या कहा है चलिए जानते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

इस्लामाबाद/कुआलालंपुर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को बहुत जल्द सुलझा लेंगे। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की शान में कसीदे भी पढ़े और उन्हें ‘महान व्यक्ति’ तक बता दिया। मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को लेकर यह बयान दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा , ‘‘मैं उन दोनों को जानता हूं पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों ही बहुत महान लोग हैं, और मुझे पता है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। यह काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं, मैं शांति स्थापित करने में भी अच्छा हूं।’’

'युद्ध अब भी एक विकल्प है'

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जब लड़ाई शुरू हुई थी तो ट्रंप ने मदद करने में रुचि दिखाई थी लेकिन उस समय वो हमास और इजरायल के बीच बंधकों की अदला-बदली की देखरेख में व्यस्त थे। इस बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की है। हालांकि, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता में आतंकवाद के बारे में उसकी मुख्य चिंता का समाधान नहीं हुआ तो युद्ध अब भी एक विकल्प है। 

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में क्यों हुई झड़प?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच झड़पें तब शुरू हुई थीं जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सरगना नूर वली महसूद मारा गिराया है। पाकिस्तान के दावों की तब हवा निकल गई थी जब महसूद ने वीडियो जारी कर कहा थे कि वो पूरी तरह सेफ है। इस बाद अफगानिस्तान की ओर से भी पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाकों में भीषण हमले किए गए जिनमें कई पाक फौजी मारे गए थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में दिख रहा शटडाउन का असर, कर्मचारियों की कमी के चलते उड़ानें प्रभावित; मचा हड़कंप

अमेरिका अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ कर रहा है जंग की तैयारी? तैनात किया एक और युद्धपोत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश