1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की-सीरिया भूकंप: मलबे में दबी मां ने मरने से पहले बच्चे को दिया जन्म, VIDEO कर देगा इमोशनल

तुर्की-सीरिया भूकंप: मलबे में दबी मां ने मरने से पहले बच्चे को दिया जन्म, VIDEO कर देगा इमोशनल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 07, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 01:34 pm IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हुई है। इस बीच मलबे के ढेर से एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां की अपने बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है।

Turkey Syria Earthquake- India TV Hindi
मलबे के ढेर से निकला जीवन Image Source : TWITTER/@TALHAOFFICIAL01

अंकारा: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप की वजह से भारी तबाही मची है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की संख्या 4,300 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में एक इमोशनल करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मलबे के नीचे दबी एक प्रेगनेंट महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है। इस बच्चे की जब मलबे से किलकारी सुनाई दी तो रेस्क्यू टीम ने उसे बचा लिया। 

बच्चे ने जिस समय जन्म लिया, उस वक्त उसकी मां अलेप्पो सीरिया में भूकंप के मलबे के नीचे दबी थी। इस मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी पहली आवाज सुनी और फिर दम तोड़ दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने उसे बचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा सुरक्षित है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बच्चे को सीने से लगाकर भाग रहा है। शायद वो उसको जल्द से जल्द मेडिकल ट्रीटमेंट दिलवाना चाहता है। बाकी लोग भी इस शख्स को कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। खबर लिखे जाने तक इस भूकंप से करीब 4300 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा हजारों लोग लापता हैं और हजारों की संख्या में घायल भी हैं। यहां हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

तुर्की में सोमवार से लेकर अब तक 4 बार भूकंप आ चुका है। 24 घंटे के भीतर आए भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0 और 5.6 बताई गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक दावा भी सामने आया है। WHO ने कहा है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 8 गुना बढ़ सकती है। 

ये भी पढ़ें- 

8 गुना बढ़ सकती है तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या, सामने आया WHO का दावा

तुर्की नहीं बल्कि चीन में आया था इतिहास का सबसे भयानक भूकंप, 8 लाख से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश