1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन तट पर जलते जहाज से 23 भारतीय नागरिकों को बचाया गया, विस्फोट के बाद लगी थी आग

यमन तट पर जलते जहाज से 23 भारतीय नागरिकों को बचाया गया, विस्फोट के बाद लगी थी आग

 Published : Oct 20, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 04:50 pm IST

यमन में एडन तट पर बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। हसदा उस वक्त हुआ था जब LPG लदे टैंकर एवी फाल्कन में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद जहाज से चालक दल के 23 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है।

Burning Ship Yemen Coast- India TV Hindi
Burning Ship Yemen Coast Image Source : AP

जिबूती सिटी: पोत एमवी फाल्कन पर सवार चालक दल के 23 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित रूप से जिबूती तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है। एमवी फाल्कन में विस्फोट के बाद आग लग गई थी और वह बहकर यमन तट के पास चला गया था। कैमरून के झंडे वाला यह एमवी फाल्कन जहाज यमन के एडन बंदरगाह से दक्षिण-पूर्व दिशा में जिबूती की ओर जा रहा था। शनिवार को जहाज पर हुए विस्फोट के बाद इसमें आग लग गई थी।

एक यूक्रेनी नागरिक को भी बचाया गया

जहाज तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर जा रहा था। जहाज के कप्तान की ओर से आपातकालीन मदद के अनुरोध के बाद ‘यूएनएवीएफओआर अस्पाइड्स’ ने तुरंत खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। अस्पाइड्स द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘एमवी मेडा ने एमवी फाल्कन के 24 चालक दल के सदस्यों (एक यूक्रेनी और 23 भारतीय) को सफलतापूर्वक बचा लिया।’’

2 लोग अब भी हैं लापता

बचाए गए नाविकों को जिबूती बंदरगाह पर लाया गया, जहां उन्हें जिबूती तटरक्षक बल को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। बहरहाल, चालक दल के कुल 26 सदस्यीय दल में से 2 सदस्य अब भी लापता बताए गए हैं। जहाज का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आया है। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल हाजसे की जांच जारी है। दूसरी ओर घटना के बाद यूरोपीय यूनियन नेवल फोर्स ने खोज और बचाव अभियान चलाकर लापता बताए जा रहे सदस्यों को तलाश शुरू कर दी है।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर रोक लगाने के बाद इजरायल ने फिर उठाया बड़ा कदम, जानें क्या किया

Russia Ukraine War: ट्रंप ने बताया कैसे खत्म होगी जंग, यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश