1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Two sisters Murder In Pakistan: स्पेन से पाकिस्तान आई दो बहनों की जबरन शादी, फिर शौहर को स्पेन ले जाने की रखी शर्त, ना मानने पर मार दी गोली

Two sisters Murder In Pakistan: स्पेन से पाकिस्तान आई दो बहनों की जबरन शादी, फिर शौहर को स्पेन ले जाने की रखी शर्त, ना मानने पर मार दी गोली

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 23, 2022 12:05 pm IST,  Updated : May 23, 2022 12:05 pm IST

Two sisters Murder In Pakistan: पाकिस्तान में दो बहनों के कत्ल से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों बहनें पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश नागरिक थीं। शुक्रवार को उनके ही घर में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दोनों के सास और पति भी शामिल हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • स्पेन से पाकिस्तान आई दो बहनों का कत्ल
  • कत्ल के आरोप में सास और पति सहित 6 लोग गिरफ्तार
  • स्पेन जाने की लालच में दोनों से चचेरे भाइयों ने की थी शादी

Two sisters Murder In Pakistan: पाकिस्तान में दो बहनों के कत्ल से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों बहनें पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश नागरिक थीं। शुक्रवार को उनके ही घर में उनका शव पड़ा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में ऐसा मामला पहले कभी नहीं आया। यह रूटीन क्राइम या किलिंग नहीं है। पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दोनों के सास और पति भी शामिल हैं। मारी गई दोनों बहनों का नाम आरजू अब्बास और अनीसा अब्बास है। पिछले साल दोनों स्पेन से घूमने के लिए पाकिस्तान में अपने चाचा के यहां आई थीं। यहां परंपरा के नाम पर दोनों की शादी चचेरे भाइयों से करा दी गई। 

गोली मारने से पहले उन्हें टॉर्चर किया गया था

पुलिस के मुताबिक यह मामला पाकिस्तान के गुजरात ज़िले का है। बीते शुक्रवार के दिन पुलिस को एक घर में दो कत्ल होने की खबर मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो एक कमरे में दो लड़कियों की लाशें मिलीं। पहली नजर में साफ था कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। गोली मारने से पहले उन्हें बेरहमी से टॉर्चर किया गया था। इसकी पुष्टि शरीर पर मिले निशानों से हुई। 

स्पेन जाने के लिए चचेरे भाइयों ने की थी शादी

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद ससुराल और घरवालों ने शर्त यह रखी कि दोनों बहनें स्पेन के कानून का फायदा उठाते हुए अपने-अपने शौहर को वहां का वीजा दिलाएंगी। मकसद साफ था कि पाकिस्तान से निकलकर उनके शौहर स्पेन में ऐश-ओ-आराम रहेंगेऔर वहां से कुछ पैसा पाकिस्तान में अपने परिवार को भी भेजेंगे, लेकिन स्पेन जाने का रास्ता नहीं बन पा रहा था। ससुराल वालों और लड़कियों के चाचा को लग रहा था कि अनीसा और आरजू जानबूझकर वीजा प्रॉसेस को डिले कर रही हैं। इस मसले पर उनकी अनीसा और आरजू से कई बार बहस भी हुई। आखिर में बहस का नतीजा दोनों बहनों के बेरहमी से कत्ल के रूप में सामने आया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश