1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जब इजराइल के लोगों ने बालकनी से गाया राष्ट्रगान, सुरक्षाबलों के समर्थन में दिखाई एकजुटता

जब इजराइल के लोगों ने बालकनी से गाया राष्ट्रगान, सुरक्षाबलों के समर्थन में दिखाई एकजुटता

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 11, 2023 04:28 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 04:33 pm IST

इजराइल के लोगों ने अपने सुरक्षाबलों के समर्थन में बालकनियों में आकर राष्ट्रगान गाया। इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोगों ने एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से इस जंग की घड़ी में राष्ट्रगान गाकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

बालकनी में राष्ट्रगान गाते इजराइली लोग।- India TV Hindi
बालकनी में राष्ट्रगान गाते इजराइली लोग। Image Source : SOCIAL MEDIA

Israel: इजराइल पर हमास के हमले के बाद कई देश इसराइल के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। अर्जेंटीना की राजधानी में तेलअवीव में इजराइल के पक्ष में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल लोगों ने इजराइल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इसराइल का राष्ट्रगान गया। इजराइल पर आतंकी संगठन हमास ने जोरदार हमला किया है। इस पर इजराइल के जवान भी अपने देश के लिए जी जान के साथ इन हमलों का जवाब दे रहे हैं। इसी बीच इजराइल के नागरिकों ने अपने रक्षा बलों के समर्थन में अपनी बालकनियों से अपने देश इजराइल का राष्ट्रगान 'हटिकवा' गाया। 

कई यहूदियों के लिए, यह राष्ट्रगान उनके लंबे संघर्ष की याद दिलाता है और यह आशा से भरा राष्ट्रगान उत्साह का संचार करता है। आतंकी संगठन हमास द्वारा मचाई गई तबाही और नरसंहार के बीच कई इजराइली नागरिक देश लौट रहे हैं और इसके खिलाफ लड़ाई में शामिल होने जा रहे हैं। इजराइली राष्ट्रगान हटिकवा आशा और से भरा गीत है। यह यहूदी लोगों की लंबी और कठिन यात्रा व अपने वतन लौटने के उनके सपने की बात करता है। यह गीत इज़राइली लोगों की ताकत और उनके दृढ़ संकल्प व बच्चों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

 

इजराइल के गाजा पट्टी में लगातार हमले जारी

उधर, गाजा पट्टी पर इजराइली सुरक्षाबलों द्वारा हमले लगातार जारी हैं। इजराइल ने गाजा पट्टी में स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी को अपना निशाना बनाया है। AFP समाचार एजेंसी के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि इजराइली फाइटर जेट्स ने गाजा सिटी की इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बमबारी की है। ​यूनिवर्सिटी क अधिकारी अहमद ओराबी ने बताया​ कि ताबड़तोड़ हवाई हमलों ने यूनिवर्सिटी की इमारतों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

हमास के लिए यूनिवर्सिटी में बनाए जाते थे ​हथियार: इजराइल का दावा

गौरतलब है कि इजराइली वायुसेना के फइटर्स जेट ने गाजा में एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बमबारी की है। इजरायली एयरफोर्स का दावा है कि ये यूनिवर्सिटी हमास इंजीनियरों के ट्रेनिंग के लिए एक बड़ा अड्डा था। इजराइल की वायु सेना ने दावा किया है कि इस विश्वविद्यालय में हमास के इंजानियरों को ट्रेनिंग दी जाती थी। सेना ने कहा है कि फाइटर जेट ने अभी अभी यूनिवर्सिटी कैंपस पर हमला किया है। इजराइल का दावा है कि ये यूनिवर्सिटी गाजा के लिए राजनीतिक और सैन्य इकाई का काम कर रहा था। यहां इंजीनियर ट्रेनिंग लेने के बाद हमास के लिए हथियार बनाते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश