1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मास्को: गोदाम में आग लगने से 16 की मौत

मास्को: गोदाम में आग लगने से 16 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 03:48 pm IST

मास्को: मास्को के एक गोदाम में आज सुबह लगी आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। रूसी प्रशासन ने यह जानकारी दी है। तास संवाद समिति ने आपात मंत्रालय की स्थानीय

moscow- India TV Hindi
moscow

मास्को: मास्को के एक गोदाम में आज सुबह लगी आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। रूसी प्रशासन ने यह जानकारी दी है। तास संवाद समिति ने आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के हवाले से बताया, जब आग को बुझाया जा रहा था तो आग की लपटों में घिरा एक कमरा देखा गया। दमकल कर्मचारियों ने कमरे की दीवार तोड़ी और वहां 16 शव पाए।

आपात विभाग के कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के पांच बजे ही घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंच गए थे। आग ने रूस की राजधानी के उत्तरी हिस्से में एक औद्योगिक क्षेत्र में करीब 200 वर्ग मीटर इलाके में बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस सूत्र ने रूसी संवाद समितियों को बताया कि हादसे में मारे गए लोग संभवत: पूर्व सोवियत गणतंत्रों के प्रवासी मजदूर थे तथा यह गोदाम एक स्थानीय प्रिंटिंग कंपनी का है। मास्को के मेयर सेर्गेई सोबीयानिन ने ट्वीटर पर लिखा कि प्रशासन मामले की जांच करेगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पता लगाने के लिए मामले की आपराधिक जांच शुरू की गयी है कि कहीं यह आग आगजनी या लापरवाही का नतीजा तो नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश