1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पृथ्वी जैसा आकार वाले 3 ग्रहों की खोज

पृथ्वी जैसा आकार वाले 3 ग्रहों की खोज

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 05:49 pm IST,  Updated : May 03, 2016 05:50 pm IST

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज ने घोषणा की कहा है कि उन्होंने पृथ्वी के जैसे आकार वाले तीन ग्रहों की खोज की है। ये पृथ्वी से 40 प्रकाशवर्ष दूरी पर एक मंद और शांत तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। यह घोषणा बीते सोमवार की शाम की गई है। वैज्ञानिकों का मानना.......

new earth- India TV Hindi
new earth

लंदन: यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज ने घोषणा की कहा है कि उन्होंने पृथ्वी के जैसे आकार वाले तीन ग्रहों की खोज की है। ये पृथ्वी से 40 प्रकाशवर्ष दूरी पर एक मंद और शांत तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। यह घोषणा बीते सोमवार की शाम की गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अलौकिक जीवन की खोज के लिए सबसे अच्छा स्थान हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की केवेंडिश प्रयोगशाला के प्रोफेसर डिडियर क्वेलोज ने बताया, "इस तरह के एक छोटे तारों के चारों की ग्रह प्रणाली की खोज अनुसंधान के लिए एक नए मार्ग खोल सकती है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने चिली स्थित ला सिला ऑब्जर्वेटरी से यूरोपियन साउथर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) के टेलीस्कोप की सहायता से टीआरएपीपीआईएसटी-1 तारे की खोज की है। यह तारा एक्वेरियस (कुंभ) तारामंडल में स्थित है।

वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह मंद और शांत तारा नियमित अंतराल पर धीमा होता जाता है, जो दर्शाता है कि कुछ वस्तुएं तारे और पृथ्वी के बीच से गुजर रही हैं। विस्तृत विश्लेषण से पता चला है कि ये वस्तुएं पृथ्वी के समान आकार वाले तीन ग्रह हैं।

टीआरएपीपीआईएसटी-1 एक शांत और छोटा तारा है और इस सूर्य से अधिक लाल तथा बृहस्पति से कुछ ही बड़ा है। पृथ्वी से 40 प्रकाशवर्ष दूर होने के बावजूद यह तारा इतना मंद और लाल है कि इसे नंगी आंखों और सामान्य दूरबीन के द्वारा देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश