1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुतिन विरोधी प्रदर्शन के चलते रूस में 380 लोग गिरफ्तार

पुतिन विरोधी प्रदर्शन के चलते रूस में 380 लोग गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2017 06:50 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 06:50 am IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अनधिकृत रूप से प्रदर्शनों के आयोजन को लेकर आज पुलिस ने 380 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

 380 people arrested in Russia for anti-Putin demonstrations- India TV Hindi
380 people arrested in Russia for anti-Putin demonstrations

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अनधिकृत रूप से प्रदर्शनों के आयोजन को लेकर आज पुलिस ने 380 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विपक्षी नेता व्याचेस्लाव माल्तसेव ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर लोगों से ‘पुतिन के अत्याचार’ के खिलाफ ‘जनांदोलन’ का आह्वान किया था। (अमेरिका: टेक्सास चर्च में गोलीबारी, 27 की मौत, कई घायल)

राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिये जाने वाले लोगों की निगरानी करने वाले मानवाधिकार संगठन ओवीडी-इंफो ने बताया, ‘‘हमारे पास 380 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। 13 लोगों को सेंट पीटर्सबर्ग जबकि 346 को मॉस्को में हिरासत में लिया है।’’

उन्होंने बताया कि संगीन जुर्म की जांच करने वाली ताकतवर जांच समिति के अधिकारी थानों में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश