1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: तुर्की की रहने वाली 28 साल की सिलेम दोगन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे अपने पति की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने पति धर्म निभाने के

पति की हत्या करके वो बन...- India TV Hindi
पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

नई दिल्ली: तुर्की की रहने वाली 28 साल की सिलेम दोगन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे अपने पति की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने पति धर्म निभाने के बजाय उसे शारीरिक औऱ मानसिक प्रताड़नाएं दी और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश भी की थी।

पति के हाथों घोर प्रताड़ना

पुलिस को दिए बयान में दोगन ने कहा कि उसका पति काराबुलुत शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता चला आ रहा था।

दोगन ने पुलिस को बताया, ‘एक दिन सुबह-सुबह काराबुलुत ने मुझे बैग पैक करने को कहा। जब मैंने उससे पूछा कि क्यों, तो उसने बताया कि वह मुझे लेकर अंतालिया शहर ले जाएगा, क्योंकि वहां मुझे देह व्यापार में धकेलकर वह पैसे कमाना चाहता है।’

‘जब मैंने इस बात का विरोध किया, तो उसने मेरे साथ मार-पीट की औऱ बिस्तर पर धकेल दिया। तभी अचानक मुझे याद आया कि तकिए के नीचे पिस्टल है। मैंने पिस्टल उठा ली औऱ काराबुलुत पर एक-के-बाद-एक कई फायर कर दिए। इसके बाद मैंने अपनी बेटी को साथ लिया औऱ घर छोड़ दिया।’

‘इस घटना से मेरी शारीरिक औऱ मानसिक प्रताड़ना का लंबा दौर खत्म हो गया।’

अगली स्लाइड में पढ़िए दोगन ने आगे क्या कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश