1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: तुर्की की रहने वाली 28 साल की सिलेम दोगन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे अपने पति की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने पति धर्म निभाने के

हर मामले में सिर्फ औरतें ही क्यों मरें?

दोगन ने पुलिस को दिए बयान में कहा, ‘उसे हत्या मजबूरी में करनी पड़ी थी। लेकिन आखिर हर मामले में केवल महिलाएं ही क्यों मरें? कुछ बुरे आदमियों को भी तो मरने दो? मैंने अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उसकी हत्या की।’

तुर्की की पुलिस ने दोगन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एक बच्चे की मां दोगन को जब हाथों में हथकड़ियां पहनाकर जेल ले जाया जा रहा था, तो पति की हत्या का आरोप झेल रही इस महिला ने कैमरे की तरफ थम्स-अप करके अपना हाथ लहराया। स्पष्ट है कि अपने 33 वर्षीय पति हसन काराबुलुत की हत्या को वह गलत नहीं मानती। जेल जाते वक्त उसने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उस पर लिखा था – मेरे गुज़रे हुए वक्त, सभी शिक्षाओं के लिए धन्यवाद। प्यारे भविष्य, मैं तैयार हूं।

लोगन सोशल मीडिया में कैसे छा गई, जानने के लिए देखिए अगली स्लाइड।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश