1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

पति की हत्या करके वो बन गई सोशल मीडिया आइकन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: तुर्की की रहने वाली 28 साल की सिलेम दोगन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे अपने पति की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने पति धर्म निभाने के

सोशल मीडिया में छा गई दोगन

अपनी गिरफ्तारी के बाद जल्द ही दोगन की कहानी सोशल मीडिया पर छा गई। तुर्की और अन्य देशों की महिलाओं ने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के समर्थन में बड़ी संख्या में ट्वीट करना शुरू कर दिया।

बहुत से लोगों ने ट्वीट किया कि अगर दोगन का पति उसे बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहा था, तो उसे अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

बताया जाता है कि तुर्की में 40 प्रतिशत महिलाएं प्रताड़ना का शिकार होती हैं। सन 2013 में लगभग 28 हजार महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। ऐसी करीब 200 महिलाओं की हत्या कर दी गई औऱ अधिकांश मामलों में उस महिला का पति या ब्वॉयफ्रेंड ही हत्यारा निकला। इस साल पुरुषों द्वारा अब तक करीब 100 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश