1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 5 उम्मीदवारों ने हासिल की विजय; जानें BJP का हाल

कर्नाटक: विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 5 उम्मीदवारों ने हासिल की विजय; जानें BJP का हाल

 Reported By: T Raghavan Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 18, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 06:50 pm IST

Karnataka MLC Polls: कर्नाटक के एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों ने MLC चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, BJP के भी 2 कैंडिडेट जीत गए हैं। जानें किस-किसने जीत हासिल की है।

कर्नाटक की 7 विधान...- India TV Hindi
कर्नाटक की 7 विधान परिषद सीटों के चुनाव का रिजल्ट आ गया है। Image Source : INDIA TV

Karnataka Legislative Council Election Results: कर्नाटक में विधान परिषद की 7 सीटों के लिए आज (शुक्रवार को) हुए चुनाव का रिजल्ट आ गया है। चुनाव परिणाम आया तो उसमें कांग्रेस के 5 उम्मीदवार और BJP के 2 कैंडिडेट विजयी घोषित हुए हैं। JDS ने भी अपना उम्मीदवार कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में उतारा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाई।

कौन-कौन से प्रत्याशी हुए विजयी?

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद, थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पीवी मोहन, शिवन्ना बीएस (मालवल्ली) और विनय कार्तिक विजयी रहे। वहीं, BJP के लिंगराज पाटिल और रघु आर भी चुनाव जीत गए। हालांकि, जनता दल (S) के प्रत्याशी गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस ने अपने विधायकों से कराई थी मॉक पोलिंग

जान लें कि विधानसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और कोई भी गलती रोकने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों से मॉक पोलिंग भी करवाई थी। कांग्रेस ने अपने सभी 135 विधायकों को रिसॉर्ट में ठहराया था। रिसॉर्ट में ही वोटिंग से ठीक 1 दिन पहले यानी बीते गुरुवार को उनसे मॉक वोटिंग कराई गई थी और विधान परिषद के इलेक्शन प्रोसेस को समझाया गया था। इस मॉक पोलिंग में सीएम DK शिवकुमार ने भी भाग लिया था। दरअसल, कांग्रेस के 40 MLAs पहली बार चुनकर आए हैं, इसी वजह से उन्हें स्पेशली प्रेफरेंशियल वोटिंग के बारे में बताया गया था।

7 सीटों पर 8 उम्मीदवार उतरने के कारण करानी पड़ी वोटिंग

गौरतलब है कि कर्नाटक की विधान परिषद की 7 सीटों के लिए 8 कैंडिडेट मैदान में थे, इसीलिए वोटिंग करानी पड़ी। कांग्रेस के 4 उम्मीदवार और BJP के 2 उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल करने की स्थिति में थे। असली टक्कर कांग्रेस के 5वें प्रत्याशी विनय कार्तिक और JDS के उम्मीदवार गोविंदराजू के बीच में थी।

जीत के लिए 1 प्रत्याशी को चाहिए था 28 MLAs का समर्थन

कर्नाटक में एक MLC चुनने के लिए 28 विधायकों का समर्थन चाहिए था। कांग्रेस के 5वें प्रत्याशी की जीत का पलड़ा पहले से ही भारी था क्योंकि दोनों ही प्रत्याशियों को फर्स्ट प्रेफरेंस में 28 वोट न मिलने की हालत में सेकंड प्रेफरेंस वोट्स की जरूरत थी। जो कांग्रेस उम्मीदवार विनय कार्तिक को ज्यादा मिले और उनकी जीत हो गई।

क्रॉस वोटिंग के डर से रिसॉर्ट में ठहराए गए थे कांग्रेस विधायक

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को डर था कि कहीं JDS नेता कुमारस्वामी, कांग्रेस विधायकों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मत ना डलवा लें, इसीलिए सभी MLAs को रिसॉर्ट में रखने का निर्णय लिया गया था। आज (गुरुवार को) सुबह कांग्रेस के सभी विधायक, रिसॉर्ट से निकलकर बस में बैठे और सीधे विधानसभा में आकर वोटिंग में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत