1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बर्लिन ट्रक हमले का संदिग्ध मिलान में मार गिराया गया: इटैलियन मीडिया

बर्लिन ट्रक हमले का संदिग्ध मिलान में मार गिराया गया: इटैलियन मीडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2016 05:51 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 06:03 pm IST

भयावह बर्लिन ट्रक हमले के संदिग्ध ट्यूनिशियाई व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने मिलान में मार गिराया। सुरक्षा स्रोतों के हवाले से इटैलियन मीडिया ने यह जानकारी दी।

Berlin Truck Attack | AP Photo- India TV Hindi
Berlin Truck Attack | AP Photo

रोम: भयावह बर्लिन ट्रक हमले के संदिग्ध ट्यूनिशियाई व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने मिलान में मार गिराया। सुरक्षा स्रोतों के हवाले से इटैलियन मीडिया ने यह जानकारी दी। इटली के गृह मंत्री मार्को मिन्निति शुक्रवार देर शाम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, संदिग्ध अनीस अमरी की कार को रोजमर्रा की पड़ताल के दौरान तड़के 3 बजे रोका गया था। इस पर उसने पिस्तौल निकाल ली, इस दौरान गोलीबारी में उसे मार गिराया गया। सोमवार को हुए हमले के बाद से अमरी फरार था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Berlin Attack Suspect | AP Photo
Berlin Attack Suspect | AP Photo

बर्लिन हमले का संदिग्ध अनीस अमरी। (AP फोटो)

ट्यूनिशिया से वह वर्ष 2011 में रोम आया था। यहां आने के कुछ ही समय बाद एक शरणार्थी केंद्र में आग लगाने के मामले में उसे जेल की सजा हो गई थी। उसे 2015 में रिहा कर दिया गया था जिसके बाद वह जर्मनी पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश