मॉस्को: रूस के मुस्लिम बहुल इलाके में शुक्रवार को एक 16 साल के लड़के ने एक पुलिसवाले पर हमला किया, जिसके बाद दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे गोली मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रूस के मुस्लिम बहुल टटारस्ताेन इलाके के कुकमोर की है, जहां 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाते हुए लड़के ने पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। अपने साथी को मुसीबत में देखकर दूसरे पुलिसकर्मी ने लड़के पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर लड़के की पहचान विताली एंतोपोव के रूप में हुई है और वह एक हलाल कैफे में काम करता था।
Related Stories
‘पुलिसवाले को कहा था काफिर’
रूस की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, लड़का लगातार 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगा रहा था और पुलिसवाले पर हमला करते हुए उसने उसे काफिर कहा था। रूस की जांच एजेंसी ने कहा है कि वह इसे आतंकवादी घटना मानकर जांच कर रही है और इस संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के ने पहले पुलिस की एक इमारत को आग लगाने की कोशिश की थी, और जब पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह उसपर ही टूट पड़ा। लड़के ने पुलिसकर्मी पर चाकू से 3 वार किए, तभी दूसरे पुलिसवाले ने उसे गोली मार दी।
पढ़ें: नाले की सफाई के दौरान मिला इंसान से भी बड़ा 'चूहा', लोगों में दहशत
'पहले हवा में चलाई थी गोली'
लड़के को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी का कहना है कि पहले उसने उसे चेतावनी देने के लिए हवा में गोली चलाई थी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे गोली मार दी गई जिससे मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के के हमले में घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं है। हमलावर साइबेरिया के अल्ताई इलाके का रहने वाला था और एक हलाल कैफे में काम करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैफे का मालिक भी विभिन्न मामलों में जेल की सजा काट चुका है।