1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Coronavirus: फ्रांस में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में सामने आए 11 हजार नए मामले

Coronavirus: फ्रांस में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में सामने आए 11 हजार नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 11:51 pm IST

कोरोना वायरस में पूरी दुनिया में कहर ढहाया हुआ है। यूरोप इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यूरोप के देश फ्रांस में इस बीमारी की वजह से अबतक 10 हजार 328 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

पेरिस. कोरोना वायरस में पूरी दुनिया में कहर ढहाया हुआ है। यूरोप इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यूरोप के देश फ्रांस में इस बीमारी की वजह से अबतक 10 हजार 328 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में इस बीमारी के एक लाख 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

बात पिछले 24 घंटों की करें तो फ्रांस में 11 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए और 1417 लोगों की इस बीमारी से अपनी जान गंवानी पड़ी। फ्रांस के अलावा कोरोना वायरस ने अमेरीका में 12 हजार 246, स्पेन में 19 हजार 897, इटली में 17 हजार 127, जर्मनी में 1942, ब्रिटेन में 6 हजार 159, बेल्जियम में 2035, नीदरलैंड में 2101 लोगों की मौत हो चुकी है।

input: worldometers.info/coronavirus/

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश